IPL 2022: रोमारियो शेफर्ड को अपने खेमे में शामिल करने SRH ने चुकाई भारी कीमत; जानिए इस प्रतिभावान खिलाड़ी के बारे में - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: रोमारियो शेफर्ड को अपने खेमे में शामिल करने SRH ने चुकाई भारी कीमत; जानिए इस प्रतिभावान खिलाड़ी के बारे में

रोमारियो शेफर्ड ने 75 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ IPL  2022 मेगा नीलामी में प्रवेश किया था, और लौटे उम्मीद से कहीं ज्यादा लेकर।

Romario Shepherd
Romario Shepherd of Guyana Amazon Warriors. (Photo by Randy Brooks – CPL T20/CPL T20 via Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन के दूसरे और अंतिम दिन 13 फरवरी को बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड पर पैसों की बारिश हुई है। रोमारियो शेफर्ड ने 75 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ IPL  2022 मेगा नीलामी में प्रवेश किया था।

उनकी IPL 2022 ऑक्शन में काफी डिमांड थी। नीलामी में रोमारियो शेफर्ड के लिए कई फ्रेंचाइजियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 7.75 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

रोमारियो शेफर्ड पर पहली बोली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने लगाई, जिसके बाद मुंबई इंडियंस (MI) भी मैदान में कूद पड़ी, लेकिन जब बोली दो करोड़ पर पहुंची तो LSG पीछे हट गई, और फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगाई। जब CSK की MI के साथ जंग जारी थी, तभी चार करोड़ की बोली के साथ SRH इस लड़ाई में शामिल हो गई।

हालांकि, 5 करोड़ 25 लाख के बाद CSK भी पीछे हट गई, और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने एंट्री की, जिसके बाद RR और SRH दोनों ने जमकर बोली लगाई। अंत में SRH ने 7 करोड़ 75 लाख की बोली लगाई और रोमारियो शेफर्ड को अपनी टीम में जोड़ लिया।

SRH के खेमे में शामिल हुए रोमारियो शेफर्ड

शिमरोन हेटमायर (8.50 करोड़) और जेसन होल्डर (8.75 करोड़) के बाद रोमारियो शेफर्ड (7.75 करोड़) IPL 2022 मेगा ऑक्शन में बिकने वाले वेस्टइंडीज के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है।

चलिए बात करते हैं रोमारियो शेफर्ड के बारे में तो वह तेज गेंदबाजी करने के अलावा खतरनाक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं, वह लंबे-लंबे शॉट्स भी खेल सकते हैं, जिसके चलते SRH इस ऑलराउंडर को एक फिनिशर के रूप में इस्तेमाल कर सकते है।

रोमारियो शेफर्ड ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से वेस्टइंडीज के लिए अब तक 10 एकदिवसीय और 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने अब तक कुल 44 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने मध्यम तेज गति की गेंदबाजी से 44 मैचों में 21.18 के बेहतरीन औसत से 53 विकेट लिए हैं, वहीं 161.53 की स्ट्राइक रेट से 315 रन बनाए हैं।

27 साल के तेज गेंदबाज हाल ही में समाप्त हुई भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे। वह वेस्टइंडीज के इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज जीत का भी हिस्सा थे। वह SRH का हिस्सा बनने के साथ ही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स और कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में गुयाना अमेज़न वरियर्स का भी हिस्सा हैं।

close whatsapp