ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस ने भारतीय संस्कृति और IPL पर कह दी ये बड़ी बात
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से जुड़ने के बाद मार्कस स्टोइनिस एक बार फिर भारत आने के लिए उत्सुक हैं।
अद्यतन - फरवरी 14, 2022 7:20 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने भारत और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपने और साथी खिलाड़ियों के क्रिकेट करियर और जीवन को पूर्ण रूप से बदलने के लिए सराहना की है।
आईपीएल (IPL) ने न सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों की जिंदगी बदली है, बल्कि कई विदेशी खिलाड़ियों का जीवन भी बना दिया हैं। IPL ने खिलाड़ियों को बेहतर जीवन जीने के लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ कइयों के क्रिकेट करियर भी बना दिए हैं। देश और विदेश के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका अंतरराष्ट्रीय भविष्य सिर्फ IPL के बदौलत ही बना है, और मार्कस स्टोइनिस ने भी यह बात स्वीकार की हैं।
बोरिया मजुमदार के साथ उनके यूट्यूब चैनल रेवस्पोर्टज पर बातचीत के दौरान मार्कस स्टोइनिस ने कहा भारत और IPL ने ऑस्ट्रेलियाई लोगों को दुनिया भर के कोचों और खिलाड़ियों के साथ काम करने का मौका देकर उनकी आंखें खोल दी हैं, और साथ ही कई खिलाड़ियों का जीवन भी संवार दिया हैं।
मार्कस स्टोइनिस ने भारत और IPL पर की तारीफों की बारिश
भारत और इसकी संस्कृति के साथ अपने रिश्ते का वर्णन करते हुए 32 वर्षीय खिलाड़ी ने आगे कहा व्यक्तिगत रूप से भारत और IPL ने उनके जीवन और क्रिकेट करियर को पूरी तरह बदल दिया है। वह भारतीय संस्कृति को और नजदीक से जानना चाहते हैं।
उन्होंने कहा ऑस्ट्रेलिया में वे अपने स्वयं के बुलबुले में रहे हैं, जहां अपने कोच के साथ एक ही टीम में खेलना होता हैं, लेकिन IPL में चीजे अलग हैं। IPL में खिलाड़ियों को दुनिया भर के कोचों और खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलने का मौका मिलता है, जिसने ऑस्ट्रेलियाई लोगो की आंखे खोल दी हैं, क्योंकि IPL में एक खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ियों से बहुत ज्यादा सीख पाते हैं।
इस बीच, मार्कस स्टोइनिस ने पिछले दो वर्षों में कोविड-19 महामारी के कारण भारतीय संस्कृति से ज्यादा जुड़ पाने में सक्षम नहीं होने पर अफसोस जताया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को दुनिया में सबसे अच्छा बताया हैं। ऑलराउंडर के कहा जब वे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे होते हैं, तब भी उनके साथी भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बारे में बात करते हैं।
मार्कस स्टोइनिस को IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने टीम में शामिल कर लिया था, और वह एक बार फिर भारत आने के लिए उत्सुक हैं, और उम्मीद जताई है कि आगामी IPL 15 भारत में आयोजित हो और वह भारतीय संस्कृति के बारे में थोड़ा और जान पाए।
Can’t wait to join @LucknowIPL and help build something special with some really exciting people! https://t.co/iy3rg8Z1gZ
— Marcus Stoinis (@MStoinis) January 27, 2022