'लोग तो 40 की उम्र में भी IPL खेलते हैं वो तो अभी सिर्फ 35 का है'- रैना के अनसोल्ड रहने पर इरफान पठान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘लोग तो 40 की उम्र में भी IPL खेलते हैं वो तो अभी सिर्फ 35 का है’- रैना के अनसोल्ड रहने पर इरफान पठान

2021 सीजन में सुरेश रैना बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

Irfan-Pathan-and-Suresh-Raina ( Photo Source : Twitter)
Irfan-Pathan-and-Suresh-Raina ( Photo Source : Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन के कारण पिछले कुछ दिनों से क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञ काफी व्यस्त नजर आ रहे थे। इस ऑक्शन में कई खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाते हुए नजर आए और जहां कुछ खिलाड़ी को उम्मीद से कहीं अधिक कीमत मिला। वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को एक भी बोली नहीं मिली और वो बिना बिके रह गए।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना भी इसी श्रेणी में हैं जिन्हे ऑक्शन में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। मिस्टर आईपीएल के रूप में प्रसिद्ध, रैना टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वालों में से है। वह एक शानदार फील्डर होने के साथ-साथ एक पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर भी हैं। वास्तव में, उन्होंने सीएसके की चार खिताबी जीत में से तीन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

हालांकि, 2021 में एक खराब सीजन के कारण इस मेगा ऑक्शन में किसी भी फ्रैंचाइजी ने उनमें रुचि नहीं दिखाई। बता दें कि सीएसके ने दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू सहित अपने कई पूर्व खिलाड़ियों को ऑक्शन में अच्छी रकम देकर टीम में शामिल किया लेकिन उन्होंने रैना के लिए बोली नहीं लगाई।

इरफान पठान भी रैना को अनसोल्ड देखकर हुए थे हैरान

मेगा ऑक्शन में रैना को अनसोल्ड देखने के बाद कई फैंस और एक्सपर्ट हैरान रह गए। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान भी रैना को अनसोल्ड देखकर हैरान थे। इस मुद्दे को लेकर पठान ने कहा कि कई विदेशी खिलाड़ी अपने 40 के दशक में भी आईपीएल खेलते हैं। इसलिए, रैना, जो 35 वर्ष के हैं, उनको प्रतियोगिता का हिस्सा होना चाहिए था।

14 फरवरी को इरफान पठान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “ मुझे भी भी लगता है कि रैना को आगे बढ़ाया जा सकता था। हमने कुछ विदेशी खिलाड़ी देखे हैं जो 40 की उम्र में भी आईपीएल खेल चुके हैं। रैना 35 के हैं! एक खराब सीजन। #MrIPL,

यहां देखिए इरफान पठान का वह ट्वीट

बता दें कि अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रैना ने पिछले कुछ वर्षों से नियमित रूप से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल 2020 को मिस कर दिया और 2021 संस्करण में खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर हो गए थे। पिछले सीजन में 12 मैचों में, रैना ने 17.77 के निराशाजनक औसत से सिर्फ 160 रन बनाए थे।

close whatsapp