IND vs ENG 2024: राजकोट टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के धमाकेदार शतक पर रोहित शर्मा के जश्न ने लूटी महफिल
यशस्वी जायसवाल ने केवल 122 गेंदों में नौ चौके और पांच छक्के लगाकर शतक पूरा किया।
अद्यतन - Feb 17, 2024 6:13 pm

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस समय राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के शानदार शतक को देख अपनी भावनाएं नहीं छिपा सके।
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन अपनी पारी की धीमी शुरुआत की, लेकिन फिर तेजी से अपनी पारी को गति दी और आखिरकार जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अपना दूसरा शतक जड़ा। युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड के खिलाफ शानदार चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और तुरंत जश्न मनाना शुरू कर दिया।
Yashasvi Jaiswal के शतक पर खूब खुश हुए Rohit Sharma
आज 17 फरवरी को यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का जोरदार जश्न राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण था, उन्होंने मैदान पर मार्च करने के बाद आकाश में देखते हुए अपनी दोनों बाहें फैलाकर फ्लाइंग किस किया और अपने शानदार शतक का जश्न मनाया।
इस बीच, जब यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) अपने शानदार शतक का जश्न मना रहे थे, तो कैमरे ने भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम पर फोकस किया, जहां टीम का हर सदस्य युवा सलामी बल्लेबाज को उनके उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए खड़े होकर तालियां बजा रहा था।
कैमरे ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी कैप्चर किया, जो यशस्वी के शतक पर बहुत खुश नजर आए। रोहित इतने खुश थे कि उन्होंने यशस्वी के फेमस सेलिब्रेशन स्टाइल की नकल भी की और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखिए BCCI द्वारा शेयर की गई X पोस्ट
A leap of joy to celebrate his second century of the series 🙌
Well played, Yashasvi Jaiswal 👏👏#TeamIndia | #INDvENG | @ybj_19 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/pdlPhn5e3N
— BCCI (@BCCI) February 17, 2024
आपको बता दे, जायसवाल ने केवल 122 गेंदों में नौ चौके और पांच छक्के लगाकर शतक पूरा किया। हालांकि, यशस्वी 133 गेंदों में 104 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए, और भारत ने राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे दिन का खेल 196/2 पर समाप्त किया। इस दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज ने नौ चौके और पांच छक्के लगाये।