Yashasvi Jaiswal की धमाकेदार पारी देख, सूर्यकुमार यादव भी उनके सुपर फैन हो गए - क्रिकट्रैकर हिंदी

Yashasvi Jaiswal की धमाकेदार पारी देख, सूर्यकुमार यादव भी उनके सुपर फैन हो गए

Yashasvi Jaiswal ने इंग्लैंड के खिलाफ122 गेंदों पर पूरा किया शतक।

Yashasvi Jaiswal And SKY (Image Credit- Jio Cinema)
Yashasvi Jaiswal And SKY (Image Credit- Jio Cinema)

इंग्लैंड के खिलाफ Yashasvi Jaiswal ने एक बार फिर से अपने बल्ले से वार किया है, जहां राजकोट में इस खिलाड़ी ने तेज अंदाज में शतक ठोक दिया।वहीं इस पारी का हर कोई मुरीद हो गया, इस बीच टी20 के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी युवा बल्लेबाज के लिए स्पेशल इंस्टा स्टोरी लगाई है।

अब गिल का भी बोला बल्ला

एक तरफ टीम इंडिया के लिए Yashasvi Jaiswal तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे, तो दूसरे छोर पर शुभमन गिल आराम से बल्लेबाजी का मजा ले रहे थे। वहीं जैसे ही यशस्वी का शतक पूरा हुआ, वैसे ही गिल ने भी तेज बल्लेबाजी शुरू कर दी थी और आसानी से अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया इंग्लैंड के खिलाफ।

SKY भाऊ की इंस्टा स्टोरी देखी क्या Yashasvi Jaiswal के लिए?

*Yashasvi Jaiswal ने इंग्लैंड के खिलाफ122 गेंदों पर पूरा किया शतक।
*सूर्यकुमार यादव ने यशस्वी के जश्न का वीडियो इंस्टा स्टोरी पर लगाया।
*SKY ने लिखा- गाड़ी का Gear बदलना कोई आपसे सीखे यशस्वी।
*युवा खिलाड़ियों के लिए लगातार पोस्ट शेयर करते रहते हैं सूर्यकुमार यादव।

Yashasvi Jaiswal के लिए SKY की इंस्टा स्टोरी

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

शतक बनाने के बाद बल्लेबाज का जश्न

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

बल्लेबाज नजर आया काफी परेशान

वहीं जायसवाल शतक बनाने के बाद काफी ज्यादा परेशान नजर आए, जहां इस खिलाड़ी को कमर में काफी दर्द हो रहा था और बीच-बीच में मुकाबले को रोकना भी पड़ा फिर आखिर में वो रिटायर्ड हर्ट हो गए। दूसरी ओर टीम इंडिया मैच में पकड़ मजबूत बना रही है, जहां टीम ने 300 से ज्यादा रनों की बढ़त बना ली है और टेस्ट मैच के अभी 2 दिन बाकी हैं। लेकिन अश्विन का ना होना टीम के लिए नुकसान हो सकता है, इस समय ये टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। अब देखना अहम होगा की इस सीरीज कौन अपने नाम करता है, वैसे टीम इंडिया आखिरी बार घरेलू मैदान पर आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ ही सीरीज हारी थी और वो बात साल 2012 की थी। उसके बाद भारतीय टीम किसी भी टीम से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं हारी है।

close whatsapp