राजकोट में Yashasvi Jaiswal ने मचाया बवाल, इंग्लिश गेंदबाजों का कर दिया खराब हाल
Yashasvi Jaiswal ने फिर से खेली इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार पारी।
अद्यतन - फरवरी 17, 2024 4:16 अपराह्न

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां एक बार फिर से युवा बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal ने अपने बल्ले से कड़ा वार किया है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन जायसवाल की बल्लेबाज देख ऐसा लगा की वो वनडे क्रिकेट खेल रहे थे, वहीं अपनी तेज बल्लेबाजी के बदौलत इस खिलाड़ी ने मेहमान गेंदबाजों के हाल खराब कर दिए हैं।
रोहित शर्मा निराश कर गए दूसरी पारी में
वहीं इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला था, जहां हिटमैन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शतक ठोक दिया था। लेकिन दूसरी पारी में कप्तान साहब का बल्ला नहीं चला और रोहित 19 रन बनाकर जो रूट की गेंद पर आउट हो गए। वहीं अश्विन फिलहाल इस मैच का हिस्सा नहीं है और वो कल रात निजी कारणों के चलते अपने घर लौट गए थे। इससे पहले अश्विन ने कल ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए थे।
Yashasvi Jaiswal ने टेस्ट क्रिकेट का मजाक बनाकर रख दिया
*Yashasvi Jaiswal ने फिर से खेली इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार पारी।
*राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ ठोका शतक।
*तेजी से बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल ने 122 गेंदों पर बनाए 100 रन।
*इससे पहले दूसरे टेस्ट मैच में युवा बल्लेबाज ने लगाया था दोहरा शतक ।
शतक बनाने के बाद Yashasvi Jaiswal की तस्वीर

छक्कों की बारिश कर दी इस बल्लेबाज ने राजकोट में
सिराज ने गेंद से किया था अपना काम
वहीं कल इंग्लैंड ने अपनी बल्लेबाजी का आगाज शानदार अंदाज में किया था, जिसके बाद लग रहा था की इंग्लिश टीम तीसरे दिन भी रनों की बारिश कर देगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लिश टीम की लय बिगड़ गई। इस दौरान सिराज ने 4 विकेट अपने नाम किए, तो कुलदीप और जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। बल्लेबाजी में टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में रोहित और जडेजा ने शतक लगाया था, तो सरफराज ने 62 और ध्रुव ने 46 रन बनाए थे