राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बनने के साथ अफ्रीकी बल्लेबाज रीस वैन डर डुसेन ने जानिए क्यों कहा यह उनका सपना सच होने जैसा
साउथ अफ्रीका के दांयें हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज रीस वैन डेर डूसेन को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान ने अपनी टीम में शामिल किया है।
अद्यतन - Feb 15, 2022 1:53 pm

साउथ अफ्रीका के मध्यक्रम बल्लेबाज रीस वैन डेर डूसेन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ रुपए के आधार मूल्य के साथ शामिल हुए। मेगा ऑक्शन के पहले दिन इस खिलाड़ी पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। जबकि ऑक्शन के दूसरे दिन 33 वर्षीय के नाम ने राजस्थान रॉयल्स को आकर्षित किया। राजस्थान रॉयल्स ने रीस वैन डर डुसेन को उनके बेस प्राइस पर अपने खेमें में शामिल कर लिया।
प्रिटोरिया में जन्मे इस खिलाड़ी ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि वह आईपीएल के शुरुआती दिनों से ही राजस्थान रॉयल्स के प्रसंशक रहे हैं। वैन डर डूसेन ने कहा है कि जब से पूर्व प्रोटियाज कप्तान ग्रीम स्मिथ ने उनके लिए खेलना शुरू किया है, तब से उन्होंने राजस्थान रॉयल्स का जुनून से पालन किया है।
राजस्थान की टीम के मध्यक्रम का बड़ा हिस्सा हो सकते हैं रीस वैन डेर डूसेन
दांये हाथ के बल्लेबाज रीस वैन डर डुसेन का बयान जो न्यूज 24 में छपा उसके अनुसार उन्होंने कहा कि, “मुझे यह स्वीकार करना अच्छा लगता है कि मैं आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलूंगा। मैं आईपीएल के शुरुआती दिनों से ही राजस्थान रॉयल्स का प्रसंशक रहा हूं। यह एक ऐसी टीम है जिसका मैंने हमेशा अनुसरण किया है। फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक रोमांचक संभावना है। पिछले कुछ वर्षों में अलग-अलग परिस्तिथियों में खेलना वास्तव में मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहा है।”
NCN. RVDD. FTW. 💗#RoyalsFamily | #TATAIPLAuction pic.twitter.com/6rqhpOh6Pi
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 13, 2022
उन्होंने कहा कि “मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपने बल्लेबाजी करियर के ऐसे चरण पर हूं जहां मैंने अपने खेल के अधिकांश पहलुओं को कवर किया है। यह एक लम्बा समय रहा है। एक सलामी बल्लेबाज के रूप में करियर की शुरुआत करने के बाद मेरे खेल को कुछ विकास की आवश्यकता थी।”
33 वर्षीय इस खिलाड़ी का टी-20 क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने अपने टी-20 करियर में अभी तक 140 मैचों में 38.23 की औसत से कुल 4129 रन बनाये हैं। यही कारण है ये खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के मध्यक्रम का बड़ा हिस्सा बन सकता है। वैन डर डुसेन ने अब तक अफ्रीकी टीम ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 फॉर्मेट में 34 मैचों में 38.87 के औसत से 130.85 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 933 रन बनाये हैं।