आकाश चोपड़ा ने CSK की IPL 2022 मेगा नीलामी में रणनीति का किया विश्लेषण, ढूंढ निकाली कमजोर कड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

आकाश चोपड़ा ने CSK की IPL 2022 मेगा नीलामी में रणनीति का किया विश्लेषण, ढूंढ निकाली कमजोर कड़ी

आकाश चोपड़ा ने एमएस धोनी और चेन्नई की संस्कृति पर अपनी राय साझा की और उन खिलाड़ियों के नाम बताये जो एमएस धोनी के नेतृत्व में खिल सकते हैं ।

Aakash Chopra and MS Dhoni (Image Source: Instagram/BCC/IPL)
Aakash Chopra and MS Dhoni (Image Source: Instagram/BCC/IPL)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा ने भारतीय दिग्गज, और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी की उनके अविश्वसनीय नेतृत्व गुणों के लिए प्रशंसा की हैं। CSK की IPL में सफलता का मुख्य श्रेय एमएस धोनी को जाता हैं।

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा का मानना है कि अनुभव के आधार पर CSK के दृष्टिकोण ने फ्रेंचाइजी की IPL में सफलता में सबसे अधिक योगदान दिया है। उन्होंने आगे कहा CSK सफलतापूर्वक एक ऐसा माहौल बनाने में कामयाब रहा है, जिसमें खिलाड़ी एमएस धोनी के माध्यम से आगे बढ़ते हैं।

आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की IPL 2022 मेगा नीलामी में रणनीति का किया विश्लेषण

CSK ने हाल ही में समाप्त हुई IPL 2022 मेगा नीलामी में अपने सामान्य मंत्र का पालन किया और अपने अधिकांश खिलाड़ियों को वापस पाने में कामयाब रही। CSK अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो को वापस खरीदने में सफल रही और पावरप्ले के ओवरों में अपने मुख्य हथियार दीपक चाहर को वापस पाने के लिए IPL 2022 नीलामी में 14 करोड़ रुपये खर्च किये। दीपक चाहर नीलामी में CSK की सबसे महंगी खरीद रहे।

CSK टीम के माहौल और IPL 2022 मेगा नीलामी में उनके दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कई लोग कहते हैं कि CSK बूढ़ो की सेना या दादाओं की सेना है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं हैं। CSK अपनी एक फिलोसोफी का अनुसरण करती है। CSK की फिलोसोफी यह है कि वे हमेशा अपने खिलाड़ियों को वापस पाने की कोशिश करते हैं।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा CSK एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जहां कभी किसी खिलाड़ी को यह कहते नहीं सुना गया कि उन्हें खेलना पसंद नहीं है। CSK टीम के खिलाड़ी एमएस धोनी और फ्रेंचाइजी के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते हैं, एकजुट होकर टीम और धोनी के लिए खेलते हैं। उन्होंने IPL 2022 नीलामी में भी अपने सभी खिलाड़ियों को फिर से पाने की कोशिश की।

एमएस धोनी के नेतृत्व में खिल सकते हैं ये खिलाड़ी

हालांकि, आकाश चोपड़ा ने कहा डेथ बॉलिंग IPL 2022 में गत विजेता CSK के लिए चिंता का विषय हो सकता है। CSK ने IPL 2022 नीलामी में जोश हेजलवुड को वापस पाने की बहुत कोशिश की, लेकिन लंबी बोली युद्ध के बाद वे ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज को RCB से हार गए। RCB ने जोश हेजलवुड को INR 7.75 करोड़ में खरीदा।

उन्होंने कहा ड्वेन ब्रावो पहले जैसे नहीं रहे, और दीपक चाहर और एडम मिल्ने तो उनके नई गेंद के गेंदबाज हैं। CSK की यही एकमात्र संभावित कमजोरी है। लेकिन आकाश चोपड़ा ने कहा इस कमजोरी को लेकर एमएस धोनी बिल्कुल भी चिंतित नहीं होंगे, उनके पास कोई न कोई तोड़ जरूर होगा।

उन्होंने कहा दीपक चाहर के लिए ऑलराउंडर बनने का एक अभूतपूर्व अवसर है, वहीं प्रशांत सोलंकी के पास एमएस धोनी के नेतृत्व में खिल उठने का बहुत ही शानदार मौका है। आकाश चोपड़ा ने अंत में कहा रुतुराज गायकवाड़ पहले ही शानदार बल्लेबाज हैं, लेकिन वह और भी बेहतर हो सकते हैं, वहीं शिवम दूबे जिसे RCB और KKR में बर्बाद किया जा रहा था, अब CSK में अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं।

close whatsapp