पाकिस्तान दौरे को ना कहने के बाद ग्लेंन मैक्सवेल IPL 2022 से पहले RCB को दे सकते है बड़ा झटका - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान दौरे को ना कहने के बाद ग्लेंन मैक्सवेल IPL 2022 से पहले RCB को दे सकते है बड़ा झटका

ग्लेंन मैक्सवेल ने कहा शेड्यूल में लगातार बदलाव के कारण उनकी शादी और क्रिकेट कर्तव्यों के बीच टकराव रोक पाना असंभव हैं।

Glenn Maxwell and Vini Raman (Image Source: Instagram)
Glenn Maxwell and Vini Raman (Image Source: Instagram)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से पहले लग सकता हैं बड़ा झटका, क्योंकि उनके स्टार ऑलराउंडर ग्लेंन मैक्सवेल को टूर्नामेंट के कुछ शुरुआती मैचों से बाहर रहना पड़ सकता हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक पाकिस्तान दौरे का भी हिस्सा नहीं होंगे।

ग्लेंन मैक्सवेल मार्च 2022 में भारतीय मूल की विनी रमन के साथ शादी करने जा रहे, जिसके चलते वह कुछ वक्त के लिए मैदान से दूर रहेंगे और इसका असर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ-साथ RCB को पर भी पड़ सकता हैं।

हालांकि, ऑलराउंडर ने 15 फरवरी को पुष्टि कर दी है कि वह पाकिस्तान दौरे का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह पहले ही राष्ट्रिय कर्तव्यों के चलते अपनी शादी को कई बार आगे-पीछे कर चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने शादी के लिए तारीख (27 मार्च) तय कर ली हैं।

ग्लेन मैक्सवेल का पाकिस्तान दौरे पर जाना कैंसिल, IPL 2022 की शुरुआत में उपलब्धता पर संशय

वहीं, रही बात IPL 2022 की तो ग्लेंन मैक्सवेल RCB के प्रमुख खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने अब तक IPL 15 के शुरुआती मैचों के लिए अपनी उपलब्धता पर कोई टिप्पणी नहीं दी हैं।

चूंकि ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर के शादी की तारीख तय हो चुकी हैं, उनके IPL 2022 के कुछ मुकाबलों से बाहर रहने के पूरे-पूरे आसार हैं, क्योंकि मार्च के अंतिम सप्ताह से टूर्नामेंट के शुरू होने की संभावना है।

अपनी शादी की योजना के बारे में बात करते हुए ग्लेंन मैक्सवेल ने कहा कि शेड्यूल में लगातार बदलाव के कारण उनकी शादी और क्रिकेट कर्तव्यों के बीच टकराव रोक पाना असंभव हैं।

मैक्सवेल ने फॉक्स क्रिकेट से कहा जब उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से पाकिस्तान दौरे की तारीखों के बारे में बात की थी तब दो सप्ताह का अंतर था, जहां वह संभावित रूप से ऐतिहासिक दौरे पर जा सकते थे, और वह इस बात से बेहद खुश थे।

लेकिन हाल ही में पता चला हैं कि शेड्यूल बदल गया हैं, और अब उनकी शादी और पाकिस्तान दौरा एक ही समय पर पड़ रहा है, ऐसे में उनका दौरे पर जाना असंभव हैं।

close whatsapp