कप्तान होने के बावजूद रोहित अभी भी विराट कोहली के इशारों पर नाच रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान होने के बावजूद रोहित अभी भी विराट कोहली के इशारों पर नाच रहे हैं!

कल रात हुए टी-20 मैच में विराट कोहली के कहने पर रोहित ने लिया DRS।

Rohit Sharma and Virat Kohli. (Photo source: Twitter)
Rohit Sharma and Virat Kohli. (Photo source: Twitter)

वनडे-टी-20 फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच मनमुटाव की कई खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन आज तक दोनों में से किसी ने भी इसपर खुलकर बात नहीं की है। इसके उलट दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे का मीडिया के सामने कई बार बचाव भी कर चुके हैं, वहीं कल रात भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए मैच से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें रोहित विराट की बात मानने को मजबूर होते दिख रहे हैं।

रोहित शर्मा नाम के कप्तान, फैसले तो विराट ही ले रहे हैं

एक समय विराट और रोहित को लेकर एक खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, खबर ये थी कि दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरी कप्तानी में नहीं खेलना चाहते हैं। साथ ही कुछ रिपोर्ट ऐसे भी आई थी, जिसमें कहा गया था कि विराट नहीं चाहते कि रोहित टी-20 के कप्तान बने। लेकिन दोनों के मैदान पर तालमेल ने सभी को गलत साबित कर दिया और विराट-रोहित मिलकर 22 गज पर बड़े फैसले ले रहे हैं, जो टीम के हित में।

*कल रात हुए टी-20 मैच में विराट कोहली के कहने पर रोहित ने लिया DRS।
*रवि ने रोस्टन चेज को डाली थी गेंद, जो जांघ के नीचले हिस्से पर लगी थी ।
*इसी के बाद विराट ने रोहित को बोला- मैं बोल रहा हूं तू DRS ले ।
*लेकिन उससे पहले ही लेग अंपायर ने स्टंपिंग का रिव्यू ले लिया था।

रोहित को DRS के लिए बोलते पूर्व कप्तान विराट कोहली

6 विकेट से जीता भारत

वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया की जीत की कहानी टी-20 सीरीज में भी जारी है, जहां भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-20 मैच में 6 विकेट मात दे दी। वहीं इस मैच में डेब्यू करने वाली भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे हैं, तो सूर्यकुमार यादव का बल्ला एक बार फिर से चल गया। 3 मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है।

close whatsapp