'वो कभी हार नहीं मानता'- बाबर आजम के खराब फॉर्म पर उनके पिता का बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वो कभी हार नहीं मानता’- बाबर आजम के खराब फॉर्म पर उनके पिता का बयान

PSL-2022 में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है कराची किंग्स की टीम।

Babar Azam. (Photo source: Twitter)
Babar Azam. (Photo source: Twitter)

बाबर आजम मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग 2022 संस्करण में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और उन्हें कप्तान के रूप में कराची किंग्स के लिए अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाए हैं। 27 वर्षीय बाबर, यकीनन आधुनिक क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है और उन्होंने लगातार सभी प्रारूपों में रन बनाए हैं। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पाकिस्तान के सेटअप का एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

फिलहाल बाबर अच्छे लय में नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन पाकिस्तान को आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया के साथ एक महत्वपूर्ण सीरीज खेलनी है जहां उनके फैंस उन्हें अच्छे फॉर्म में देखना चाहेंगे। बाबर अपने खराब फॉर्म के बावजूद PSL-2022 संस्करण के शीर्ष रन-स्कोरर में पांचवें स्थान पर है। उन्होंने अब तक आठ पारियों में 38 की औसत से 268 रन बनाए हैं।

उन्होंने दो अर्द्धशतक भी बनाए हैं, जिसमे उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 90 रनों का है। वह अभी भी ICC रैंकिंग में नंबर 1 T20I बल्लेबाज है और उसके पास जितनी प्रतिभा है, उसे देखते हुए यह दाहिने हाथ के इस बल्लेबाज का प्रयास काफी साधारण रहा है। इस बीच बाबर के पिता, आजम सिद्दीकी ने हाल ही में PSL-2022 में अपने बेटे के खराब फॉर्म के बारे में बात की है।

बाबर आजम के पिता को उम्मीद है कि उनका बेटा जल्द ही शानदार वापसी करेगा

बाबर आजम के पिता सिद्दीकी ने कहा कि PSL-2022 में कल मुल्तान सुल्तान के हाथों करारी हार के बाद सब कुछ जल्द ही सही जगह पर आ जाएगा। बाबर मैच में सिर्फ दो रन बना सका और हार के साथ कराची किंग्स भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है क्योंकि अपने सभी आठों मैच हारने के बाद वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। डेली टाइम्स के हवाले से बाबर के पिता ने कहा कि, “वह न तो हार मानता है और न ही अपनी अपेक्षाओं को छोड़ता है।”

इस बीच, PSL-2022 संस्करण के बाद, ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करना है, जिसके बाद तीन एकदिवसीय मैच भी होंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हाल ही में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का नाम दिया और बता दें कि 1998 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिए यह पाकिस्तान का पहला दौरा होगा।

close whatsapp