12 करोड़ में बिके श्रेयस अय्यर को लग गया इंस्टाग्राम रील्स का चस्का! - क्रिकट्रैकर हिंदी

12 करोड़ में बिके श्रेयस अय्यर को लग गया इंस्टाग्राम रील्स का चस्का!

श्रेयस अय्यर ने फिर से साझा की एक नई इंस्टा रील।

Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)
Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

हर बार टीम इंडिया में ऐसा कोई खिलाड़ी होता है, जो काफी खेल के साथ-साथ अपने स्टाइल के लिए भी मशहूर होता है। इस समय टीम में वो खिलाड़ी श्रेयस अय्यर हैं, जो अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ स्टाइल को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दूसरी ओर आज-कल उनकी नई-नई इंस्टा रील्स भी सामने आ रही हैं, जो उनकी फीमेल फैन्स को दीवाना बना रही हैं।

श्रेयस अय्यर की नई इंस्टा रील ने मचा दिया कहर

टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के लिए बीते कुछ महीने शानदार रहे हैं, साथ ही इस बल्लेबाज के हर सपने पूरे होते जा रहे हैं। भले ही साल 2021 में उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली, लेकिन साल के अंत में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शानदार डेब्यू किया था और उसके बाद IPL मेगा ऑक्शन में उन्हें KKR टीम ने भारी रकम देकर एक अहम जिम्मेदारी दे दी। साथ ही ये खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना भी बहा रहा है।

*श्रेयस अय्यर ने फिर से साझा की एक नई इंस्टा रील।
*जहां इस रील में अय्यर बल्लेबाज का कर रहे हैं अभ्यास।
*साथ ही श्रेयस अय्यर ने कैप्शन में लिखा-LIGHTWORK
*बल्लेबाज की इस रील पर KKR टीम ने भी किया है कमेंट।

स्टाइलिश बल्लेबाज की नई रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyas41)

KKR ने दिखाया इस खिलाड़ी पर भरोसा

वहीं 12 और 13 फरवरी को हुए IPL मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने सितारों से लबरेज टीम अपने नाम की है, साथ ही टीम ने श्रेयस अय्यर के लिए 12 करोड़ 25 लाख रूपए खर्च किए हैं। वहीं टीम ने इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें टीम का कप्तान भी बना दिया है, इससे पहले अय्यर दिल्ली टीम के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में टीम ने 2020 के सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन भी किया था। लेकिन चोट के कारण वो 2021 का पहले फेज नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह पंत को टीम का कप्तान बना दिया गया था और बाद में दिल्ली की टीम ने अय्यर को रिलीज कर दिया था।

close whatsapp