Cricket Highlights of 07 September 2024: Stats, Social Trends & News - On This Day & Today's Birthdays

Cricket Highlights of 07 September 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज और सोशल ट्रेंड

क्रिकेट न्यूज: जानें आज के मैच के प्रमुख स्टैट्स, सोशल ट्रेंड्स और ताजा खबरें। इस दिन की ऐतिहासिक घटनाएं और आज किस क्रिकेटर का जन्मदिन है।

Cricket News Today (Photo Source: X)
Cricket News Today (Photo Source: X)

07 सितंबर 2024 की क्रिकेट हाइलाइट्स:

Today’s Top News: आज के टॉप क्रिकेट न्यूज 

  • Duleep Trophy 2024: टेस्ट फॉर्मेट में ऋषभ पंत ने की धमाकेदार वापसी, इंडिया B की ओर से खेली 61 रनों की आक्रामक पारी
  • Duleep Trophy 2024, IND-A vs IND-B: तीसरे दिन के खेल के बाद इंडिया-बी 240 रनों से हैं आगे
  • Duleep Trophy 2024 के पहले राउंड में इंडिया C ने किया कमाल का प्रदर्शन, इंडिया D को दी 4 विकेट से करारी शिकस्त
  • इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड दाहिनी कोहनी की हड्डी में लगी चोट के कारण साल 2024 के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं।
  • रोहित शर्मा पर सवार हुआ फिटनेस का भूत, जिम में टायर के साथ एक्सरसाइज करते हुए आए नजर
  • रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि DRS की वजह से घरेलू खिलाड़ियों को भी इस टेक्नोलॉजी के बारे में काफी अच्छी तरह से पता चलेगा और उनकी बल्लेबाजी की तकनीक भी बेहतर होगी।

Today’s Social Trends: कौन से क्रिकेट प्लेयर्स और खबरें आज सोशल मीडिया पर छाई रहीं?

#DuleepTrophy2024 #RishabhPant #Sarfaraz #IndiaC

दलीप ट्रॉफी 2024 में ऋषभ पंत ने इंडिया-बी के लिए खेलते हुए इंडिया-ए के खिलाफ दूसरी पारी में 61 रनों की पारी खेली, उन्होंने 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

सरफराज खान पहली पारी में फेल हो गए थे, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में इंडिया-ए के खिलाफ 46 रन बनाए। पारी के 10वें ओवर के दौरान उन्होंने आकाश दीप के खिलाफ 4 चौके जड़े थे, जिसके चलते वह सुर्खियां बटोर रहे हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ की टीम इंडिया-सी ने अपने पहले मैच में इंडिया-डी को चार विकेट से मात दी, जिसके चलते टीम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

Cricket Records, on This Day: आज 07 सितंबर 2024 को बनने वाले रिकॉर्ड और आंकड़े

WTC 2023-2025 में सबसे ज्यादा रन

1386 – जो रूट (28 पारी)

1028 – यशस्वी जायसवाल (16 पारी)

1021 – बेन डकेट (29 पारी)

984 – जैक क्रॉली (23 पारी)

943 – उस्मान ख्वाजा (24 पारी)

828 – ओली पोप (23 पारी)

796 – बेन स्टोक्स (24 पारी)

750 – मिशेल मार्श (18 पारी)

738 – स्टीव स्मिथ (24 पारी)

737 – हैरी ब्रूक (18 पारी)

Cricket Highlights, On This Day: 07 सितंबर को क्रिकेट के इतिहास में क्या हुआ था?

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जॉर्ज हर्स्ट का जन्म हुआ था

7 सितंबर, 1871 को महानतम ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक जॉर्ज हर्स्ट का जन्म हुआ था। इंग्लैंड के लिए खेलते हुए उन्होंने पांच अर्धशतक बनाए और चार बार पांच विकेट हॉल लिए थे। सभी पांच विकेट हॉल हर्स्ट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर से बाहर लिया था। जॉर्ज हर्स्ट को काउंटी सर्किट में उनकी उपलब्धियों के लिए भी जाना जाता है, उन्होंने यॉर्कशायर को लगातार तीन साल चैंपियनशिप जीतने में मदद की। उन्होंने 1906 में 4000 रन और 200 विकेट लिए थे।

क्रिकेटर से पत्रकार बने चार्ल्स बर्गेस फ्राई का हुआ था निधन

7 सितंबर, 1956 को इंग्लिश क्रिकेटर से पत्रकार बने चार्ल्स बर्गेस फ्राई का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। सीबी फ्राई ने कई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और क्रिकेट और फुटबॉल दोनों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 1901 में आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के लिए एसोसिएशन फुटबॉल खेला, वह 1902 के एफए कप फाइनल में साउथेम्प्टन के लिए फुल-बैक में थे। क्रिकेट में, उन्होंने 26 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 32.18 की औसत से 1223 रन बनाए। उन्होंने काउंटी लेवल पर हैम्पशायर का भी प्रतिनिधित्व किया।

जिलेट कप के पहले सीजन का फाइनल

7 सितंबर, 1963 को जिलेट कप के पहले सीजन का फाइनल था। टूर्नामेंट एक बड़ी सफलता थी और अंततः वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का मार्ग प्रशस्त हुआ। फाइनल लॉर्ड्स में खेला गया था, ससेक्स ने बारिश से प्रभावित मैच में वॉर्सेस्टरशायर को 14 रनों से हराया था।

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी वेवेल हिंड्स का जन्म

7 सितंबर, 1976 को वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज वेवेल हिंड्स का जन्म हुआ था। उन्होंने 45 टेस्ट मैचों में 33.01 की औसत से 2608 रन बनाए थे। उन्हें वसीम अकरम, वकार युनिस और सकैलन मुश्ताक की पाकिस्तान गेंदबाजी लाइन-अप के खिलाफ अपने चौथे टेस्ट में 165 और 52 रनों की शानदार पारी के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

close whatsapp