ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच में 5वें टी-20 मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच में 5वें टी-20 मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

ऑस्ट्रेलिया की नजर सीरीज को 5-0 से जीतने पर होगी।

Australian Team ( Photo source: Twitter)
Australian Team ( Photo source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती सभी 4 मुकाबलों को मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल करते हुए सीरीज में अजेय बढ़त लेकर रखी हुई है। अब उनरी नजरें सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी जीत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप करने पर होगी ताकि टी-20 फॉर्मेट में अपनी बादशाहत को पूरी तरह से बरकरार रखा जा सके।

इस पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम से खेल के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। जिसमें उन्होंने कई प्रयोग भी किए जो पूरी तरह से सफल भी साबित हुए। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम के लिए यह दौरा अभी तक बेहद निराशाजनक कहा जा सकता है, जिसमें उनकी तरफ से बिल्कुल भी प्रभावित करने वाला कोई भी प्रदर्शन देखने को नहीं मिला।

मैच जानकारी:

5वां टी-20 मैच – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका

स्थान – मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

दिन और समय – 20 फरवरी, भारतीय समयानुसार सुबह 11:40 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क

पिच रिपोर्ट

मेलबर्न के मैदान पर खेले जाने वाले सीरीज के इस 5वें मुकाबले को लेकर पिच की बात की जाए तो वह बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद मानी जा सकती है। वहीं स्पिन गेंदबाजों को भी इससे मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संभावित अंतिम एकादश:

ऑस्ट्रेलिया

मेजबान टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की जाए तो ओपनिंग में एश्टन एगर और बेन मैक्डरमोट आयेंगे वहीं गेंदबाजी में डेनियल सम्स और झाय रिचर्ड्सन के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

संभावित एकादश – एश्टन एगर, बेन मैक्डरमोट, अरोन फिंच (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिश, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेनियल सम्स, झाय रिचर्ड्सन, केन रिचर्ड्सन, एडम जम्पा।

श्रीलंका

लंका टीम के लिए अभी तक इस सीरीज में कुछ भी सही नहीं बीता है, जिसके बाद यदि वह आखिरी टी-20 मुकाबले में जीत हासिल कर लेते हैं, तो अपना सम्मान बचाने में कामयाब हो सकते हैं।

संभावित एकादश – पथुम निशांका, दनुष्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, दिनेश चांदिमल (विकेटकीपर), दसुन शनाका (कप्तान), चामिका करुणारत्ने, दुष्मांता चामीरा, महीश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, लाहिरु कुमारा।

संभावित Dream11 टीम:

दिनेश चांदिमल, जोश इंग्लिश, आरोन फिंच, बेन मैकडरमोट, चरिथ असलांका, पथुम निशांका (उप-कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), एश्टन एगर, केन रिचर्ड्सन, एडम जैम्पा, महीश तीक्ष्णा।

close whatsapp