BCCI ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मशीन समझ रखा है क्या?
अभी लंका सीरीज फिर IPL और उसके बाद अफ्रीका टीम आएगी भारत।
अद्यतन - फरवरी 23, 2022 10:57 पूर्वाह्न

टीम इंडिया के खिलाड़ी लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, वहीं BCCI आए दिन कोई ना कोई नई सीरीज का भी ऐलान कर ही देता है। जिसके चलते खिलाड़ियों को पूरी तरह आराम नहीं मिल पा रहा है, साथ ही इसका नतीजा कभी-कभी मुकाबलों पर भी देखने को मिलता है। ऐसा ही कुछ इस साल यानी की 2022 में होना वाला है, जहां इस साल भी भारतीय खिलाड़ी जमकर क्रिकेट खेलने वाले हैं।
BCCI अब टीम इंडिया के खिलाड़ियों से क्या चाहती है?
भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी की BCCI दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, खिलाड़ियों की सैलेरी से लेकर भारत में क्रिकेट के विस्तार के लिए BCCI खबरों में बनी रहती है। लेकिन कभी-कभी भारतीय बोर्ड क्रिकेट फैन्स के निशाने पर भी आता जाता है, जिसका कारण है बोर्ड का लगातार सीरीज का आयोजन करवाना। जिससे खिलाड़ियों को काफी ज्यादा थकावट होती है और आज के समय में बायो बबल इस परेशानी को दुगना कर देता है।
*अभी लंका सीरीज फिर IPL और उसके बाद अफ्रीका टीम आएगी भारत।
* जुलाई में इंग्लैंड के दौरे और टी 20 वर्ल्ड कप के बीच BCCI बना रहा है प्लान।
*इस दौरान BCCI करवा सकता टीम इंडिया के सफेद गेंद से 3 विदेशी दौरे।
*साथ ही टीम इंडिया आयरलैंड के साथ खेलेगी 1 टी-20 मैच भी।
कौनसे हो सकते हैं वो 3 विदेशी दौरे?
वहीं दूसरी ओर टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे का दौरा करेगी और संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप में भाग लेगी जो 16 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। अब इसी को देखते हुए टीम प्रबंधन और चयनकर्ता लगभग 35 खिलाड़ियों का एक मेगा पूल बनाने पर विचार कर रहे हैं। जैसा कि आयरलैंड में एकमात्र टी20 इंग्लैंड में पुनर्निर्धारित टेस्ट के साथ ओवरलैप होने की संभावना है, ऐसे में भारत एक निश्चित समय में दो अलग-अलग लाइन-अप को मैदान में उतार सकता है। इससे पहले साल 2021 में बोर्ड ने 2 अलग-अलग टीमों के साथ 2 अलग-अलद दौरे किए थे।