क्या आप संजू सैमसन के बल्ले का वजन जानते हैं?
संजू सैमसन फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
अद्यतन - Feb 26, 2022 12:25 pm

टीम इंडिया का धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं। 2015 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सैमसन अभी तक भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन्हें कुछ-कुछ सीरीज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाने का मौका दिया लेकिन उस मौके पर वो खड़े नहीं उतर सके और उन्हें फिर टीम से बाहर कर दिया गया।
संजू सैमसन बेहद ही प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनकी गिनती विस्फोटक बल्लेबाजों में की जाती है। आईपीएल जैसी बड़ी लीग में उनका बल्ला जमकर चला है और उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खूब रन भी बनाए हैं , लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नही हो पाए हैं।
हमेशा टीम में अपनी जगह और बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में रहने वाले सैमसन इस वक्त सोशल मीडिया पर अलग वजहों से चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में सैमसन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा किया है जिसमें उन्होंने अपने बल्ले का सटीक वजन फैंस को बताया है। उनका ये इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया और सभी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
यहां देखिए सैमसन का वो इंस्टाग्राम स्टोरी
![]()
हर गुजरते दिन के साथ संजू सैमसन के लिए टीम इंडिया में अपना जगह बनाना मुश्किल होता जा रहा है। इशान किशन। सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज लगातार टीम में अच्छा प्रदर्शन कर रहें हैं, और उनके होते हुए सैमसन का टीम में फिट बैठना काफी मुश्किल लग रहा है।
लेकिन हाल ही में कप्तान रोहित शर्मा ने जो इस बल्लेबाज को लेकर बात कही, उसे सुनकर ऐसा लगता है कि शायद आने वाले समय में राजस्थान रॉयल्स का ये कप्तान नियमित तौर पर टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकता है। उन्होंने कहा था कि, “सैमसन के बारे में बात करूं तो मुझे लगता है कि आपको पता है कि उसमें टैलेंट है। हमने उसे जब भी आईपीएल में बल्लेबाजी करते हुए देखा और अन्य टूर्नामेंट में, उसने ऐसी पारियां खेली जहां सभी लोग उसकी बल्लेबाजी पर फिदा हो गए।”