IPL 2022: मयंक अग्रवाल बने पंजाब किंग्स (PBKS) के नए कप्तान, फ्रेंचाइजी ने कर दी हैं आधिकारिक घोषणा
मयंक अग्रवाल पहली बार 2018 में PBKS में शामिल हुए थे और 2022 से उनके नियमित सलामी बल्लेबाज हैं।
अद्यतन - फरवरी 28, 2022 11:47 पूर्वाह्न

अब तक खबरें आ रही थी कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (PBKS) भारत के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को आगामी 15वें सीजन के लिए कप्तान बना सकती है। लेकिन अब पंजाब किंग्स (PBKS) ने इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए भारत और फ्रेंचाइजी के लिए लंबे समय से खेल रहे बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को PBKS का नया कप्तान घोषित कर दिया है।
पंजाब किंग्स (PBKS) ने मयंक अग्रवाल को आगामी आईपीएल (IPL) 2022 के लिए कप्तान बनाने की घोषणा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर 28 फरवरी को कर दी है। उन्होंने अपने भारतीय और कर्नाटक टीम के साथी केएल राहुल को पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान के रूप में रिप्लेस किया है।
मयंक अग्रवाल बने पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान
मयंक अग्रवाल पहली बार किसी IPL टीम की कप्तानी करने जा रहे है। हालांकि, आगामी IPL 2022 के लिए स्टार बल्लेबाज का पंजाब किंग्स (PBKS) का कप्तान बनना तय माना जा रहा था। IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले ही पंजाब टीम ने मयंक अग्रवाल और अनकैप्ड तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रीटेन किया था।
केएल राहुल के पंजाब किंग्स (PBKS) को छोड़े जाने के बाद मयंक अग्रवाल को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान बनाया जाना लगभग तय हो गया था, और अब फ्रेंचाइजी ने भी आधिकारिक तौर पर उनकी नियुक्ति कर दी हैं।
पंजाब किंग्स (PBKS) ने 28 फरवरी को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए मयंक अग्रवाल को टीम का नया कप्तान बनाने की घोषणा की है। उन्होंने अपने फैंस को नए कप्तान को विश करने के लिए भी कहा है।
इस शॉर्ट क्लिप में मयंक अग्रवाल ने कहा वह आगामी IPL 2022 में PBKS का नेतृत्व करने के लिए सम्मानित और खुश है। चलो इस बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करते हैं…
यहां देखिए पंजाब किंग्स (PBKS) की इंस्टाग्राम पोस्ट:
आपको बता दें, मयंक अग्रवाल ने पिछले दो IPL सीजनों में 400 से भी अधिक रन बनाए हैं। वह साल 2011 में IPL डेब्यू करने के बाद अब तक 100 मैच खेल चुके हैं। 31 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत के लिए अब तक 19 टेस्ट और 5 वनडे भी खेल चुके है।