IPL 2022: लियम लिविंगस्टोन ने मोहम्मद शमी को जड़ा 117 मीटर लंबा छक्का - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: लियम लिविंगस्टोन ने मोहम्मद शमी को जड़ा 117 मीटर लंबा छक्का

मैच का 16वां ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी की पहली गेंद पर लिविंगस्टोन ने 117 मीटर लंबा छक्का जड़ा।

Liam-Livingstone-six. (Photo Source: Twitter)
Liam-Livingstone-six. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से खेल रहे बल्लेबाज लियम लिविंगस्टोन ने 3 मई को खेले गए गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद शमी की गेंद पर 117 मीटर का लंबा छक्का जड़ा। यह छक्का IPL 2022 संस्करण का सबसे लंबा छक्का है।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 143 रन बनाए। गुजरात की ओर से साईं सुदर्शन ने 50 गेंदो में 65 रनों की अहम पारी खेली।

जवाब में पंजाब किंग्स ने 144 रन का लक्ष्य मात्र 16 ओवर में ही बना लिया। इस जीत के हीरो रहे शिखर धवन जिन्होंने 53 गेंदो में नाबाद 62 रन की पारी खेली। इसी के साथ बल्लेबाज भनुका राजपक्षे ने 28 गेंदो 40 रन की अहम पारी खेली। यही नहीं दोनों बल्लेबाजों के बीच में दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी भी हुई। दो विकेट गिरने के बाद आए लियम लिविंगस्टोन ने 10 गेंदो में 2 चौकें और 3 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 30 रन बनाए और अपनी टीम को जरूरी 2 पॉइंट्स दिलवाए।

यही नहीं लिविंगस्टोन ने मोहम्मद शमी की एक गेंद पर 117 मीटर लंबा छक्का भी जड़ दिया। मैच का 16वां ओवर लेकर आए शमी की पहली गेंद पर लिविंगस्टोन ने इतना लंबा छक्का जड़ा कि दर्शकों और कमेंटेटर्स के साथ मोहम्मद शमी ने इस छक्के की तारीफ की। पंजाब किंग्स इस जीत के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई है वहीं इस साल पंजाब गुजरात को हराने वाली दूसरी टीम बन चुकी है। इससे पहले गुजरात टाइटंस इस साल सिर्फ एक ही मुकाबला हारी थी जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ था।

मोहम्मद शमी के ओवर में लिविंगस्टोन ने जड़े 28 रन

मैच का 16वां ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी की पहली गेंद पर लिविंगस्टोन ने 117 मीटर का छक्का जड़ा वही दूसरी और तीसरी गेंद पर भी लिविंगस्टोन ने लगातार छक्के जड़े। इसके बाद चौथी गेंद पर इंग्लिश बल्लेबाज ने पुल मारकर चौका जड़ा। पांचवी गेंद में 2 रन भागे और फिर आखिरी गेंद पर लिविंगस्टोन ने चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 28 रन आए।

हालांकि मुकाबला हारने के बावजूद गुजरात इस समय अंक तालिका के शीर्ष पर मौजूद है। गुजरात टाइटंस का अगला मुकाबला 6 मई को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ है वहीं पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर है।

close whatsapp