जमकर हो रही है सूर्या की कमाई, यादव जी ने लिया नया घर - क्रिकट्रैकर हिंदी

जमकर हो रही है सूर्या की कमाई, यादव जी ने लिया नया घर

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने किया था बेहतरीन प्रदर्शन।

Suryakumar Yadav (Photo Source: Instagram)
Suryakumar Yadav (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भले इस वक्त क्रिकेट के मैदान से दूर हों लेकिन फिर भी लगातर सुर्खियों में बने हुए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलने के बाद सूर्य कुमार यादव चोटिल हो गए थे जिस वजह से वो हाल ही समाप्त हुए श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

सूर्यकुमार की गिनती टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में की जाती है, विंडीज़ के खिलाफ खेली गई सीरीज में जब कुछ मौकों पर टीम इंडिया फंसती हुई नजर आई थीं उन कठिन परिस्थितियों में सूर्या ने कुछ बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को मुश्किल से बाहर निकाला था और भारत के जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

भले सूर्यकुमार यादव इस वक्त टीम इंडिया के साथ नहीं हो लेकिन किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए अपने नई घर की झलकियां फैंस को दिखाई है। सूर्य ने जो तस्वीर साझा की है उसमें उनके परिवार के सदस्य गृह प्रवेश की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ ही समय में उनकी ये फोटो काफी तेजी से वायरल हो गई है।

यहां देखिए सूर्यकुमार यादव की वो इंस्टाग्राम स्टोरी

Suryakumar Yadav instagram story
Suryakumar Yadav instagram story

अब आईपीएल में खेलते हुए दिखेंगे सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव चोटिल होने की वजह से फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं लेकिन उम्मीद है कि 26 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2022 सीजन में वो पहले मैच से मुंबई इंडियंस के लिए उपलब्ध होंगे। मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले रिटेन किया था और वो फ्रेंचाइजी के चौथे रिटेंशन के रूप में आए थे।

सूर्यकुमार की आईपीएल करियर की बात करें तो वो इस लीग में 115 मैच खेल चुके हैं जिसमें वो 28.9 की औसत से 2341 रन बना चुके हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 135 से अधिक का रहा है। इस लीग में उनके नाम 13 अर्धशतक भी मौजूद है।

close whatsapp