बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए किया टीमों का ऐलान, दो दिग्गजों ने की वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए किया टीमों का ऐलान, दो दिग्गजों ने की वापसी

फजल महमूद और मोहम्मद नईम को बांग्लादेश टेस्ट टीम से हटा दिया गया हैं।

Bangladesh cricketers Shakib Al Hasan (L) and Tamim Iqbal. (Photo by MUNIR UZ ZAMAN/AFP/Getty Images)
Bangladesh cricketers Shakib Al Hasan (L) and Tamim Iqbal. (Photo by MUNIR UZ ZAMAN/AFP/Getty Images)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 31 मार्च से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम के ऐलान कर दिया हैं। बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल को बांग्लादेश टीम में शामिल किया है।

बता दें, शाकिब अल हसन व्यक्तिगत कारणों से न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज से चूक गए थे, जबकि तमीम इकबाल अंगूठे की चोट के कारण कई दिनों से मैदान से बाहर थे। हालांकि, ये दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के दोनों टेस्ट और वनडे स्क्वॉड में वापसी कर ली हैं।

वर्तमान समय के प्रमुख ऑलराउंडरों में से एक शाकिब अल हसन की वापसी बांग्लादेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने हाल ही में कहा था कि ऑलराउंडर छह महीने के लिए टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेने की योजना बनाने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएंगे, क्योंकि उन्हें आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के लिए कोई खरीददार नहीं मिला।

बांग्लादेश के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए दस्ते तैयार

बांग्लादेश क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज क्रमशः सेंचुरियन (18 मार्च), जोहान्सबर्ग (20 मार्च) और सेंचुरियन (23 मार्च) में खेली जाएगी, जो आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा हैं, जबकि दो टेस्ट मैच डरबन (31 मार्च-4 अप्रैल) और पोर्ट एलिजाबेथ (8-12 अप्रैल) में खेले जाएंगे। यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा हैं।

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हालिया घरेलू वनडे सीरीज में 2-1 से हारने वाली टीम को ही दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुनी हैं। तेज गेंदबाज खालिद अहमद को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक तीन टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका के लिए बांग्लादेश टेस्ट टीम:

मोमिनुल हक (कप्तान), तमीम इकबाल, महमूदुल हसन जॉय, मुशफिकुर रहीम, तैजुल इस्लाम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), यासिर अली, नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद, अबू जायद , एबादोट हुसैन, शोरफुल इस्लाम, शोहिदुल इस्लाम, शादमान इस्लाम, नुरुल हसन

बांग्लादेश वनडे टीम:

तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), शोरफुल इस्लाम, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, अफिफ हुसैन, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन , नसुम अहमद, यासिर अली, महमूदुल हसन जॉय, खालिद अहमद

 

close whatsapp