‘आपके द्वारा कहे गए शब्दों को हमेशा याद रखूंगा’- शेन वॉर्न को लेकर हार्दिक पांड्या
चार मार्च को थाईलैंड के एक विला में हुआ था शेन वॉर्न का निधन।
अद्यतन - मार्च 8, 2022 1:57 अपराह्न

चार मार्च 2022 का दिन क्रिकेट जगत में शायद कोई नही भूल पाएगा, इसी दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपने दो क्रिकेटर को एक साथ खोया था। उस दिन सुबह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर रॉड मार्श का निधन हुआ था। वहीं शाम होते होते ऐसी खबर आई जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया।
शाम होते होते बताया गया कि क्रिकेट जगत के सबसे दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह खबर सुनते ही क्रिकेट जगत में मातम का माहौल छा गया। उस दिन से लगातार हर दिन कई क्रिकेटर शेन वॉर्न से जुड़ी कोई न कोई किस्सा साझा कर रहे हैं। इस क्रम में टीम में इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी शेन वॉर्न को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक स्टोरी साझा की है।
हार्दिक ने शेन वॉर्न द्वारा उनके लिए कहे गए शब्दों को याद किया, और स्टोरी साझा करते हुए लिखा कि आपके द्वारा कहे गए शदों को हमेशा याद रखूंगा। भगवन आपकी आत्मा को शांति दे।”
यहां देखिए हार्दिक पांड्या की वो इंस्टाग्राम स्टोरी
![]()
बता दें कि शेन वॉर्न के पार्थिव शरीर को थाईलैंड से ऑस्ट्रेलिया भेजा जायेगा, और वहां उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। इस बीच खबर ये भी है कि शेन वॉर्न को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अंतिम विदाई दी जाएगी, जिसमे एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
आईपीएल में अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए दिखेंगे हार्दिक
वहीं अगर हार्दिक पांड्या की बात करें तो फिलहाल 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं। इस सीजन वो नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस बीच खबर ये भी है कि आईपीएल से पहले उनको BCCI ने NCA बुलाया है, जहां उनका फिटेनस को टेस्ट किया जाएगा।