रावलपिंडी टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद फैंस ने बेरहमी से पिच क्यूरेटर को किया ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

रावलपिंडी टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद फैंस ने बेरहमी से पिच क्यूरेटर को किया ट्रोल

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच रहा ड्रॉ।

Pakistan vs Australia (Photo Source: Twitter)
Pakistan vs Australia (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ, ऐसे में रावलपिंडी की पिच की हालत को लेकर क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट द्वारा कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। 24 साल के लंबे अंतराल के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान का दौरा कर रही है और मेजबान इसके लिए काफी उत्साहित थे और एक अच्छे मैच की प्रतीक्षा कर रहे थे।

हालांकि, पहले टेस्ट में ऐसा नहीं हुआ क्योंकि पिच न तो स्पिनरों को कुछ मदद मिली और न ही तेज गेंदबाज यहां कुछ खास कमाल कर पाए। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने अपने लिए कुछ रन बनाने के मौके का पूरा फायदा उठाया लेकिन कुल मिलाकर टेस्ट मैच धीमी गति से आगे बढ़ा।

इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टेस्ट मैच में कुल तीन पारियों का खेल हुआ और इस दौरान दोनों टीमों ने मिलकर कुल 1187 रन बने। वहीं अगर गेंदबाजों की बात करें तो दोनों टीमों के गेंदबाजों ने इस मैच में टोटल 379.1 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान उन्हें केवल 14 विकेट मिले। खासकर कंगारू गेंदबाजों के लिए यह टेस्ट मैच काफी मुश्किल रहा क्योंकि उन्हें इस दौरान केवल चार ही विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने भी इस पिच की आलोचना की थी

स्टीव स्मिथ ने चौथे दिन के मैच के बाद कहा था  कि, यह काफी सौम्य (कोई मदद नहीं) है। इसमें तेज गेंदबाजों के लिए बहुत अधिक गति और उछाल नहीं है, यह पक्की बात है। बहुत अधिक बाउंस नहीं है, बहुत अधिक गति नहीं है और यदि आप स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी कर रहे हैं और सीधी फील्ड रख रहे हैं तो स्कोर करना आसान नहीं है, लेकिन शायद आउट होना भी मुश्किल है।

वहीं मैच की बात करें तो टेस्ट मैच के आखिरी दिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की और एक भी विकेट नहीं मिला। पिच इतनी सपाट थी कि टेस्ट मैच के आखिरी दिन पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक जड़ दिया।

पिच को लेकर यहां देखिए फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/MayurChavan8491/status/1501183819151720448?s=20&t=YIok-r9b-kAu7zEsQdCeHw

https://twitter.com/th3r2pyy/status/1501142200239165440

https://twitter.com/shdayy3/status/1501183076797349890

https://twitter.com/th3r2pyy/status/1501142200239165440

close whatsapp