IPL 2022 सीजन में अप्रैल मध्य तक पूरी तरह फिट होकर मैदान में खेलते दिख सकते हैं, दीपक चाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 सीजन में अप्रैल मध्य तक पूरी तरह फिट होकर मैदान में खेलते दिख सकते हैं, दीपक चाहर

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन में दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Deepak Chahar. (Photo Source: IPL/BCCI)
Deepak Chahar. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन का आगाज 26 मार्च को गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के साथ होगा। जिसमें दोनों ही टीमों के बीच में यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार IPL सीजन में 2 नई टीमों के शामिल होने से कुल 70 लीग मुकाबले खेले जायेंगे। वहीं टीमों के 2 ग्रुप में भी बाटा गया जिसमें 1 टीम को कुछ के साथ 2 मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा जबकि कुछ के साथ वह सिर्फ 1 मुकाबला खेलते हुए दिखाई देंगी।

इस बार फरवरी 2022 में आयोजित हुए IPL 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान सभी टीमों ने अपनी रणनीति के हिसाब से काफी सारे नए खिलाड़ियों का चयन करने के साथ कुछ पुराने खिलाड़ियों पर भी अपना भरोसा जताया। इसी में एक नाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम का हिस्सा रहने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी हैं।

जिनको IPL 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान CSK की टीम ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन इस समय दीपक चाहर के अनफिट होने की वजह से टूर्नामेंट के शुरुआती हिस्से में खेलने पर संदेह की स्थिति देखने को मिल रही है। दरअसर दीपक ने हाल में एक सर्जरी कराई है, जिसके बाद वह इस समय रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और बेंगलुरु स्थिति राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपना समय बिता रहे हैं।

जिसके बाद उनके पूरी तरह से फिट होने होकर मैदान में खेलते हुए दिखने की उम्मीद अप्रैल मध्य तक जताई जा रही है। चाहर को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज के दौरान इस समस्या से जूझते हुए देखा गया था। जिसके चलते वह श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे।

CSK लगातार दीपक चाहर की फिटनेस पर नजर बनाए हुए है

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार CSK की टीम चाहती है कि अगले कुछ हफ्तों में दीपक चाहर सूरत में चल रहे टीम के अभ्यास कैंप के साथ जुड़ सके। जिसको लेकर फ्रेंचाइजी लगातार उनकी फिटनेस को लेकर भी नजरें बनाए हुए है। ताकि जितनी जल्दी वह फिट हो होकर टीम के साथ जुड़ जाए उतना बेहतर होगा।

साल 2018 के IPL सीजन से दीपक चाहर CSK की टीम का एक अहम हिस्सा रहे हैं। जिसमें वह नई गेंद के साथ टीम के लिए एक मैच विनिंग गेंदबाज साबित हुए हैं। अभी तक दीपक चाहर ने CSK के लिए IPL में 58 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा निचलेक्रम में उनकी बल्लेबाजी भी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हुई है।

close whatsapp