IPL 2026: LSG ने टाॅस जीतकर CSK के खिलाफ किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
अद्यतन - May 15, 2026 7:12 pm

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 59 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में होम टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। लखनऊ ने दो बदलाव किए हैं, तो चेन्नई की ओर से भी प्लेइंग 11 में दो बदलाव हैं। सीएसके के लिए आज के मैच में स्पेंसर जाॅन्सन डेब्यू कर रहे हैं, जबकि अकील हुसैन की जगह गुरजापनीत सिंह को मौका मिला है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: जोश इंग्लिस, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी
LSG vs CSK हेड टू हेड रिकाॅर्ड
| मैच खेले | 07 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते | 03 |
| चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते | 03 |
| नो रिजल्ट/टाई | 01 |
| सबसे पहले मैच | 31 मई, 2022 (एलएसजी ने जीता) |
| हालिया मैच | 10 मई, 2026 (सीएसके ने जीता) |
इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ: पिच रिपोर्ट
लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच लीग की कुछ चुनिंदा गेंदबाजों के अनुकूल पिचों में से एक है। इस मैदान पर आईपीएल 2026 में अब तक पांच मैच खेले जा चुके हैं और एलएसजी बनाम आरसीबी मैच को छोड़कर बाकी सभी मैच कम स्कोर वाले रहे हैं। एकाना की पिच पर उछाल कम है, जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो सकता है। लेकिन यहां की परिस्थितियां स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल हैं, इसलिए स्पिनरों को काफी मदद मिल सकती है।