महिला वर्ल्ड कप 2022: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में अंपायर से हुई भारी चूक, जानिए पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला वर्ल्ड कप 2022: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में अंपायर से हुई भारी चूक, जानिए पूरा मामला

महिला वर्ल्ड कप 2022 के नौवें मैच में अंपायर ने बड़ी गड़बड़ कर दी है।

Omaima Sohail of Pakistan. (Photo by Hannah Peters-ICC/ICC via Getty Images)
Omaima Sohail of Pakistan. (Photo by Hannah Peters-ICC/ICC via Getty Images)

न्यूजीलैंड में जारी आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में पहले से ही कई करीबी मैच और उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिल चुके है। महिला वर्ल्ड कप 2022 का नौवां मैच फिलहाल पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में अंपायर ने बड़ी गड़बड़ कर दी है।

हालांकि, यह महिला वर्ल्ड कप मुकाबला बिना किसी रुकावट के चल रहा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान 11 मार्च को एक अंपायरिंग त्रुटि ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है।

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की पारी के 27वें ओवर में छह की जगह सात गेंदें फेंकी गई, जिसका पता ना तो अंपायर को पड़ा और ना गेंदबाजी कर रही पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज ओमैमा सोहेल को पता चल पाया कि उन्होंने ओवर की एक गेंद ज्यादा डाल दी है।

पाकिस्तान की ओमैमा सोहेल ने एक्शन से भरपूर 27वां ओवर फेंका लेकिन दूसरी ही गेंद पर लौरा वोल्वार्ड्ट ने एक चौका लगा दिया। हालांकि, ओवर की अंतिम गेंद पर अंपायर ने सुने लुस को LBW करार दिया, लेकिन बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका की पारी में दूसरी बार अंपायर का फैसला पलट दिया।

अंपायर ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में की बड़ी गड़बड़ी

यहां दक्षिण अफ्रीका की पारी का 27वां ओवर समाप्त हो जाना चाहिए था, लेकिन अंपायर ने एक और गेंद डालने पर जोर दिया, जो अंततः उस ओवर की सातवीं गेंद निकली। ऐसा लगता है कि अंपायर ओवर की अंतिम डिलीवरी की गिनती DRS ड्रामे के चक्कर में भूल गए।

इस बीच, दक्षिण अफ्रीका टीम अपने 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 223 रनों का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करने में सफल रही। अगर पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने चार कैच छोड़े नहीं होते और तीन रन आउट के मौके गंवाए नहीं होते, तो दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बहुत कम होता। लौरा वोल्वार्ड्ट (75) और कप्तान सुने लुस (62) ने अर्धशतक लगाए, जबकि क्लो ट्रायोन (31) और त्रिशा चेट्टी (31) ने दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 223 रनों तक पहुंचाने में मदद की।

पाकिस्तान के लिए गुलाम फातिमा और फातिमा सना ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके। पाकिस्तान टीम ने 32 ओवर के बाद एक समय में दक्षिण अफ्रीका को 120/5 के स्कोर पर लटका दिया था। लेकिन अब उन्हें छूटे हुए कैच महंगे ना पड़ जाए, क्योंकि 224 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने पहले ही मात्र 26 रनों पर दो विकेट गवां चुकी हैं।

close whatsapp