बारिश के कारण नहीं धुलेंगे T20 WC के सेमीफाइनल और फाइनल मैच, ICC ने किया खास इंतजाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

बारिश के कारण नहीं धुलेंगे T20 WC के सेमीफाइनल और फाइनल मैच, ICC ने किया खास इंतजाम

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला मुकाबला आज श्रीलंका और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है।

icc men T-20 world cup (pic source-twitter)
icc men T-20 world cup (pic source-twitter)

16 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप के आठवें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। 16 टीमें इस बार इस मेगा टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में आज पहला मुकाबला श्रीलंका और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में अभी क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं और 22 अक्टूबर से सुपर 12 चरण के मुकाबले खेले जाएंगे।

इसके अलावा आईसीसी ने इस बार सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में कोई खलल ना पड़े, इसके लिए रिजर्व दिन भी रखें है। अगर आपको याद हो कि 2019 वर्ल्ड कप के लिए भी आईसीसी ने रिजर्व दिन रखे थे और इसी वजह से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वो सेमीफाइनल मुकाबले का परिणाम निकल पाया था। लेकिन जब दूसरे जब दूसरे दिन मुकाबला शुरु हुआ तो टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार का मुंह देखना पड़ा था

आईसीसी ने सेमीफाइनल और फ़ाइनल के लिए रखा है रिजर्व डे

इस बार आईसीसी ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए पहले से कमर कसते हुए, राउंड 2 के लिए कुल 12 टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा है। हर एक ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और वहां से फाइनल तक पहुंचेंगी। वैसे अगर बारिश मैच के दौरान खलल डालती है तो रेफरी और अधिकारी सेमीफाइनल या फाइनल के लिए मूल रूप से निर्धारित दिन पर कम ओवर का गेम कराने का भी प्रयास करेंगे।

हालांकि, अगर पांच ओवर के खेल भी नहीं हो पाता है तो फिर वो मुकाबला रिजर्व दिन में खेला जाएगा। इसके अलावा, यदि मैच निर्धारित दिन पर शुरू होता है और बारिश होती है, तो खेल फिर से शुरू होगा जहां से उन्होंने रिजर्व डे पर छोड़ा था।

आपको बता दें कि टी-20 विश्व कप 2022 में इस बार 16 टीमों ने जगह बनाई है और शीर्ष आठ टीमों ने आईसीसी रैंकिंग के माध्यम से सीधे सुपर 12 के लिए क्वालीफाई किया है। शेष आठ टीमें पहले दौर में क्वालीफायर खेलेंगी और क्वालीफायर के दो ग्रुप्स के टॉप दो टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी। आज पहला मुकाबला श्रीलंका और नामीबिया के बीच ऑस्ट्रेलिया के सायमंडस क्रिकेट ग्राउंड, ज़िलोग में खेला जा रहा है।

close whatsapp