अब तक IPL के इतिहास में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब इन खिलाड़ियों ने किया अपने नाम
IPL इतिहास में अभी तक धोनी ने 17 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है।
अद्यतन - मार्च 12, 2022 5:52 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खरीदे गए सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाईजियों के लिए अपना 100 प्रतिशत देनें की कोशिश करते हैं और लीग के हर मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन करने का प्रयास करते है। टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है।
खिलाड़ी अपनी टीमों को महत्वपूर्ण गेम जीतने में मदद करने के लिए अविश्वसनीय कौशल का प्रदर्शन करते हैं। यह जरूरी नहीं है कि सबसे ज्यादा रन या विकेट लेने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना जाये, कभी-कभी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी को भी यह पुरस्कार दिया जाता है। जिसके बाद हम आपको अब तक IPL इतिहास में सर्वाधिक बार इस खिताब को अपने नाम करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच चुने जाने वाले शीर्ष पांच खिलाड़ी
5. एमएस धोनी – 17
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस सूची में शीर्ष पांच में जगह बना रखी है। धोनी ने अपने अभी तक के IPL करियर में 204 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 40.99 के औसत से 4632 रन बनाये हैं और अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत 17 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। धोनी की कप्तानी में CSK ने 3 बार IPL का खिताब अपने नाम किया है।
4. डेविड वॉर्नर – 17
ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाजों में से एक डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 2016 में IPL का खिताब अपने नाम किया था। वॉर्नर ने IPL में 142 मैच खेले हैं जिसमें बांए हाथ के बल्लेबाज ने 17 बार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता है, इसके अलावा वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 48 अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वॉर्नर ने अभी तक IPL में 42.71 की औसत से 5254 रन बनाए हैं।
3. रोहित शर्मा – 18
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपनी कप्तानी के साथ-साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी तूफानी पारी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने MI के लिए काफी प्रभावशाली पारियां खेली हैं और 18 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। हिटमैन ने इस सूची में तीसरे स्थान पर जगह बना राखी है और अब तक 31.31 के औसत और 130.61 के स्ट्राइक रेट से 5230 रन बनाए हैं।
2. क्रिस गेल – 22
गेंद को बाउंड्री के पार आसानी से पहुंचाने वाले बांए हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत 142 मैचों में 22 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीत चुके हैं। इस टूर्नामेंट में गेल के नाम रिकॉर्ड 6 शतक और 31 अर्धशतक जड़े हैं। उनके नाम आईपीएल में 150.11 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 4772 रन दर्ज हैं।
1. एबी डी विलियर्स – 23
एबी डी विलियर्स को 360 डिग्री के नाम से जाना जाता है, जिसमें उन्होंने एक महत्वपूर्ण फिनिशर के रूप में अपनी भूमिका को निभाया है। डी विलियर्स ने IPL के इतिहास में कुल 184 मैच खेले हैं और उनको 23 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है और इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 156 पारियों में 151.91 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के साथ 4849 रन बनाए हैं।
यहां पर देखिए अब तक IPL के इतिहास में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी:
| खिलाड़ी | मैच | रन | कितनी बार जीता |
| एबी डी विलियर्स | 169 | 4849 | 23 |
| क्रिस गेल | 132 | 4772 | 22 |
| रोहित शर्मा | 200 | 5230 | 18 |
| डेविड वॉर्नर | 142 | 5254 | 17 |
| महेंद्र सिंह धोनी | 204 | 4632 | 17 |
आखिरी अपडेट 12 मार्च 2022 तक: