रोहित शर्मा की तरह संजू सैमसन भी हैं एक स्पेशल खिलाड़ी – रविचंद्रन अश्विन
आगामी IPL सीजन में रविचंद्रन अश्विन राजस्थान रॉयल्स की टीम में संजू सैमसन की कप्तानी में खेलने उतरेंगे।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Mar 12, 2022 7:24 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन जो गेंद के साथ बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए नजर आते हैं। उन्होंने हाल में ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी नई IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के बीच में तुलना की है। जिसमें अश्विन के अनुसार रोहित की तरह सैमसन भी एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। जिसमें अश्विन के अनुसार एक उनके बड़े भाई की तरह है, तो दूसरा छोटे भाई की तरह है।
राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन अंडर-19 के दिनों से एक शानदार बल्लेबाजों की श्रेणी में गिने जाते हैं। जिसमें 27 साल के सैमसन भी रोहित शर्मा की तरह गेंद को बड़ी आसानी से मैदान के बाहर पहुंचाने की काबिलियत रखते हैं, जिसमें दोनों का पसंदीदा शॉट पुल शॉट है। लेकिन सैमसन अभी तक मिले मौकों का पूरी तरह से लाभ उठाने में नाकाम साबित हुए हैं।
वहीं दूसरी तरफ रविचंद्रन अश्विन जो पिछले IPL सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे, उन्हें इस बार मेगा ऑक्शन के दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 करोड़ रुपए की रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है। जिसके बाद सभी को उम्मीद है कि अश्विन अपने अनुभव से टीम को आगामी सीजन में काफी मदद कर सकते हैं।
वह मुझे मेरे नाम से नहीं पुकराता है – अश्विन
सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जारी किए गए वीडियो में अश्विन ने बातचीत के दौरान कहा कि, मैं हमेशा संजू सैमसन की बल्लेबाजी देखकर काफी प्रभावित होता हूं। मैं रोहित का काफी बड़ा फैन हूं और हमने अधिकतर काफी साथ में खेला जिसमें वह एक स्पेशल खिलाड़ी की तरह हैं। वहीं संजू भी एक स्पेशल खिलाड़ी हैं। भले ही उन्होंने अभी तक खुल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उस तरह से साबित नहीं किया है। लेकिन मेरी नजर में यह सब सिर्फ समय की बात है।
अश्विन ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, इसमें एक जहां मेरे लिए बड़े भाई की तरह है, तो वहीं दूसरा मेरे लिए छोटा भाई है। संजू कभी मुझे मेरे नाम से पुकारने की जगह पर अन्ना कहकर बुलाता है।