क्या वायरल वीडियो में मशहूर रैपर बादशाह ने लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की आधिकारिक जर्सी को पहना हुआ है?
लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी।
अद्यतन - मार्च 13, 2022 1:29 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें संस्करण की शुरुआत में केवल दो हफ्ते का समय बचा हैं, भारतीय फैंस लीग की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2011 के बाद इस सीजन में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इस सीजन में शामिल हुई दोनों नई फ्रेंचाईजियों लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) ने फरवरी 2022 में हुई नीलामी में एक मजबूत टीम तैयार कर ली है।
IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और LSG ने फरवरी में आयोजित दो दिवसीय नीलामी में अपने डेब्यू सीजन के लिए शानदार खिलाड़ियों को खरीद लिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एक नई टीम अपने पहले सीजन में कैसा प्रदर्शन करती है, हालांकि फ्रेंचाईजी ने अभी तक अपनी अधिकारिक तौर पर अपनी जर्सी का खुलासा नहीं किया है। LSG अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ 28 मार्च को खेलेगी।
IPL का खुमार फैंस में तेजी से देखने को मिल रहा, इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मशहूर रैपर बादशाह LSG के लिए एक प्रोमोशनल वीडियो शूट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो क्लिप में बादशाह ने नीली जर्सी पहन रखी है जिस पर फ्रेंचाईजी का लोगो है। इस वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि LSG की टीम इस जर्सी के साथ मैदान में नजर आ सकती है।
Leaked #Jersey shade of #lucknowiplteam during #Badshah promotional video
Color shade = Blue of Turquoise shade#Ipl #KLRahul #LSG #IPLAuction pic.twitter.com/ooidvoRTnU— Sports Theory (@theory_sports) March 10, 2022
केएल राहुल होंगे टीम के कप्तान
फ्रेंचाईजी ने नीलामी से पहले अपने तीन खिलाड़ियों का एलान किया था जिसमें केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और युवा भारतीय स्पिनर रवि विश्नोई शामिल थे। फ्रेंचाईजी ने पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान को 17 करोड़ रुपए में साइन कर टीम का कप्तान घोषित किया। वहीं स्टोइनिस के अलावा टीम में दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या और जेसन होल्डर जैसे तेज तर्रार ऑलराउंडर भी शामिल हैं।
IPL 2022 के लिए LSG की पूरी टीम
केएल राहुल (C), मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, मार्क वुड, आवेश खान, अंकित राजपूत, कृष्णप्पा गौतम, दुश्मांता चामीरा , शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बदोनी, कर्ण शर्मा, एविन लुईस, मयंक यादव, काइल मेयर्स।