31 साल के हुए केएल राहुल को क्रिकेट जगत के तमाम क्रिकेटर्स ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

31 साल के हुए केएल राहुल को क्रिकेट जगत के तमाम क्रिकेटर्स ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं

आज यानी 18 अप्रैल को भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी और इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं।

KL Rahul (Photo Source: Twitter)
KL Rahul (Photo Source: Twitter)

आज यानी 18 अप्रैल को भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी और इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। भले ही केएल राहुल का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अच्छा ना रहा हो लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से कई मुकाबलों में जीत दिलाई है।

केएल राहुल ने अपना 31वां जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया और कई लोगों ने उन्हें उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। बॉलीवुड अभिनेत्री और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने अपने पति केएल राहुल का जन्मदिन काफी अच्छी तरह से मनाया। इसी के साथ बॉलीवुड अभिनेता और भारतीय बल्लेबाज के ससुर सुनील शेट्टी ने भी उन्हें बधाई दी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी अभी तक केएल राहुल का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने भले ही पंजाब किंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा हो लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी केएल राहुल का बल्ला काफी समय से खामोश रहा है। हालांकि भारतीय बल्लेबाज अब खुद लगातार बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे। इस साल वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और केएल राहुल यही दुआ कर रहे होंगे कि वो भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल हो।

केएल राहुल के 31वें जन्मदिन पर तमाम लोगों ने दी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं:

 

लखनऊ सुपर जायंट्स को अब अपना अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है

बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स को अब अपना अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 19 अप्रैल को खेला जाएगा। बता दें, जहां एक तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक पांच मुकाबलों में 3 में जीत दर्ज की है और 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक 5 मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है।

RR IPL 2023 की अंक तालिका में पहले स्थान पर है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स इस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। अगर लखनऊ सुपर जायंट्स को इस सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो केएल राहुल को भी अब लगातार बड़ा स्कोर बनाना होगा।

close whatsapp