इधर विराट शतक नहीं लगा पा रहे, उधर बाबर आजम की तारीफ कर रहे हैं अश्विन - क्रिकट्रैकर हिंदी

इधर विराट शतक नहीं लगा पा रहे, उधर बाबर आजम की तारीफ कर रहे हैं अश्विन

बाबर आजम के शानदार शतक पर अश्विन ने किया ट्वीट।

Ravi Ashwin And Babar Azam (Image Credit- Getty Images)
                             Ravi Ashwin And Babar Azam (Image Credit- Getty Images)

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जारी है, जहां पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम के शतक ने इस मुकाबले में अभी तक सुर्खियां बटोरने का काम किया है। भले ही ऑस्ट्रेलिया टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया हो, लेकिन कप्तान बाबर आजम के शतक की बदौलत मेहमान टीम को कड़ा जवाब मिला है। वहीं बाबर के शतक की गूंज भारत तक सुनाई दी है और टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन भी बाबर के मुरीद हो गए हैं, जिसके के लिए उन्होंने एक खास काम किया है।

बाबर आजम के लिए अश्विन ने किया ट्वीट, आखिर चक्कर क्या है?

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज में खेल से ज्यादा विवादों की बात हो रही है, जहां ये विवाद हुआ है पिच को लेकर। पहले टेस्ट में पिच को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए और बाद में ICC ने भी कार्रवाई की, वहीं अब दूसरे टेस्ट की पिच को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया टीम 500 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही, तो इसका जवाब भी बाबर ने अपने बल्ले से कड़े तरीके से दिया और शतक जड़ते हुए आर अश्विन को अपना फैन बना दिया।

*बाबर आजम के शानदार शतक पर अश्विन ने किया ट्वीट।
*स्पिनर आर अश्विन ने सिर्फ एक लाइन का किया बाबर के लिए ट्वीट।
*अश्विन ने लिखा-बाबर आजम बहुत बढ़िया,एक दिलचस्प अंत होने जा रहा।
*इस ट्वीट को अभी तक 80 हजार से ज्यादा लोग कर चुके हैं लाइक।

अश्विन ने अंग्रेजी में किया था ये ट्वीट

टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान दिखा था गजब का नजारा

बीते साल यानी की 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन यूएई में हुआ था, जहां टीम इंडिया को पाकिस्तान से पहली बार वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन मुकाबले के बाद सभी खिलाड़ियों दोस्तों की तरह मिले थे और एक दूसरे से बात भी की थी।

close whatsapp