केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह एक-दूसरे से ऐसी कौन सी बल्लेबाजी स्किल है, जो सीखना चाहेंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह एक-दूसरे से ऐसी कौन सी बल्लेबाजी स्किल है, जो सीखना चाहेंगे

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की गिनती मौजूदा दौर में भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

Shreyas Iyer. (Photo Source: Red Bull)
Shreyas Iyer. (Photo Source: Red Bull)

भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी माने जाते हैं। केएल राहुल टीम में किसी भी प्रारूप के लिए एकदम फिट बैठते हैं क्योंकि उनके पास शानदार शॉट्स हैं। वहीं अय्यर की बात करें तो वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार तरीके से गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

रेड बुल कंटेंट पूल के अनुसार दोनों दांए हाथ के दोनों बल्लेबाजों से जब पूछा गया कि वे एक-दूसरे से किस बल्लेबाजी कौशल को उधार लेंगे। उसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ कर डाली।

केएल राहुल ने अय्यर को लेकर कहा “वह स्पिन गेंदबाजों को शानदार तरीके से खेलते हैं। वह उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में आते हैं जो वास्तव में बहुत अधिक कदम नहीं उठाता है। वह एक लम्बे खिलाड़ी हैं इसलिए उनकी पहुंच भी लंबी है। वह खड़े -खड़े गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाने की क्षमता रखते हैं और यह वास्तव में स्पिनरों को दबाव में रखता है। जब वह IPL में हमारी टीम के खिलाफ खेलते हैं तो मुझे इससे डर लगता है।”

वहीं दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर ने राहुल की तारीफ करते हुए कहा “राहुल के पास भरपूर शॉट्स हैं। वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ फ्लिक शॉट से शानदार तरीके से छक्का मारते हैं, जब मैंने इसे पहली बार देखा तो मैं हैरान रह गया था।”

“मुझे वेस्टइंडीज दौरे पर जाने में काफी अच्छा लगता था”- श्रेयस अय्यर

दांए हाथ के बल्लेबाज ने अपने बयान में कहा “कोरोना से पहले मुझे विदेशी दौरों पर जाना काफी अच्छा लगता था, खासकर मुझे वेस्टइंडीज में काफी मजा आता था। वह बहुत अलग है और एंटीगुआ और त्रिनिदाद और टोबैगो वास्तव में खास हैं। मैं वहां एक महीने तक था और वहां सुंदर पहाड़ के साथ-साथ अद्भुत समुद्र तट भी हैं। स्टेडियम में समर्थन इतना शानदार है कि वहां क्रिकेट खेलना एक त्योहार जैसा है।”

उन्होंने आगे कहा “जब हम ऑस्ट्रेलिया में थे उस दौरान हम कैफे का भरपूर आनंद लेते थे। एक खिलाड़ी के रूप में आपको कभी-कभी पूरी तरह से स्विच ऑफ करने की आवश्यकता होती है। जब हम देश से बाहर होते हैं उस समय हम लंच डिनर पर जाने की कोशिश करते हैं, राहुल और मैं कई बार साथ जा चुके हैं। कोरोना के कारण पिछले दो साल हमारे लिए वास्तव में कठिन रहे हैं और केएल इसका गवाह था।”

close whatsapp