IPL 2022: विदेशी खिलाड़ी कहे जाने पर शेल्डन जैक्सन ने दी प्रतिक्रिया, ट्विटर पर फैंस ने दिखाया आक्रोश और चैनल की लगाई क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: विदेशी खिलाड़ी कहे जाने पर शेल्डन जैक्सन ने दी प्रतिक्रिया, ट्विटर पर फैंस ने दिखाया आक्रोश और चैनल की लगाई क्लास

आगामी आईपीएल (IPL) 2022 में शेल्डन जैक्सन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा है।

Sheldon Jackson
Sheldon Jackson. (Photo Source: Twitter)

भारत में क्रिकेट का त्यौहार यानि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 15वे संस्करण का आगाज 26 मार्च से होने जा रहे है। ऐसे में टीवी चैनलों पर कई सारे क्रिकेट शो चलाये जा रहे हैं, और हर कोई क्रिकेट एक्सपर्ट बना फिर रहा है।

इस बीच, आगामी आईपीएल (IPL) 2022 के शुरू होने से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विकेटकीपर बल्लेबाज और सौराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शेल्डन जैक्सन लाइमलाइट में आ चुके हैं। यहां तक कि सौराष्ट्र का यह बल्लेबाज 23 मार्च को ट्विटर पर ट्रेंडिंग पर भी था।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इन विशेषज्ञों के ज्ञान की पोल खोल दी है। यह वीडियो आज तक के स्पोर्ट्स तक चैनल के एक क्रिकेट शो का है, जहां तथाकथित क्रिकेट विशेषज्ञ शेल्डन जैक्सन को एक विदेशी क्रिकेटर कहकर संबोधित कर रहे हैं।

यहां देखे वीडियो

 

स्पोर्ट्स तक चैनल के इस शो की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में चार पत्रकारों की चौकड़ी भारतीय क्रिकेटर शेल्डन जैक्सन को विदेशी खिलाड़ी बताते हुए चर्चा कर रहे है, जिसके बाद फैंस ने चैनल और उन तथाकथित क्रिकेट विशेषज्ञों की ट्विटर पर जमकर धुनाई की है।

शेल्डन जैक्सन ने ट्विटर पर किया पलटवार

ट्विटर पर ट्रेंडिंग में खुद को पाकर शेल्डन जैक्सन खुद हैरान थे और सारा मसला जानने के बाद उन्होंने एक ट्वीट को रिट्वीट किया, जिसके माध्यम से बल्लेबाज ने उन तथाकथित क्रिकेट विशेषज्ञों को जवाब दिया कि वह कोई विदेशी नहीं बल्कि भारत के ही खिलाड़ी है।

शेल्डन जैक्सन द्वारा रिट्वीट किये गए ट्वीट में गूगल मैप में सौराष्ट्र को देखा जा सकता है। इसके साथ ही सौराष्ट्र में जन्मे बल्लेबाजों की सूची है, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक शतक लगाए हैं, जिसमें चेतेश्वर पुजारा के बाद शेल्डन जैक्सन दूसरे स्थान पर हैं। चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए जहां 21 शतक बनाए हैं, वहीं जैक्सन ने 17 शतक बनाए हैं।

जानिए शेल्डन जैक्सन के बारे में

शेल्डन जैक्सन एक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो सौराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा है। वह साल 2014-15 के रणजी ट्रॉफी सीजन में पांचवें सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने घरेलु क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया हैं, जिसके बावजूद उन्हें अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिल पाया। वह सौराष्ट्र की कप्तानी भी कर चुके हैं।

35-वर्षीय शेल्डन जैक्सन ने अब तक 76 प्रथम-श्रेणी मैच खेल चुके हैं, जहां उन्होंने 19 शतकों और 27 अर्द्धशतकों की मदद से 5634 रन बनाए हैं, जबकि उन्होंने 55 लिस्ट-ए मैचों में 1869 रन, जबकि 54 टी-20 मैचों में 998 रन बना चुके हैं।

भारत के घरेलू क्रिकेट में जानेमाने चेहरे होने के बावजूद शेल्डन जैक्सन को विदेशी क्रिकेटर कहे जाने पर फैंस भड़के हुए हैं और वे ट्विटर पर स्पोर्ट तक चैनल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

यहां देखिए कैसे फैंस ने ट्विटर पर चैनल और इन तथाकथित क्रिकेट विशेषज्ञों की क्लास लगाई हैं –

https://twitter.com/ayush3454/status/1506505137682284544?

https://twitter.com/ayush3454/status/1506505398404399107

 

 

close whatsapp