पंजाब टीम हुई शिखर धवन के रील बनाने से बहुत परेशान!
बल्लेबाज शिखर धवन नए गाने पर इंस्टा रील की है साझा।
अद्यतन - मार्च 30, 2022 11:50 पूर्वाह्न

पंजाब टीम ने आईपीएल में जीत के साथ आगाज किया है, वहीं टीम के नए बल्लेबाज यानी शिखर धवन का बल्ला भी पहले मैच में जमकर बोला था और उन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। लीग के लिए हुए मेगा ऑक्शन में पंजाब की टीम ने धवन पर 8 करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च की थी, जिसके बाद टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं। वहीं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले शिखर धवन खाली समय में इंस्टाग्राम रील बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और ऐसा कुछ उन्होंने इस बार भी किया है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पंजाब टीम के विदेशी खिलाड़ियों को अपनी रील में नचा रहे हैं शिखर धवन
शिखर धवन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में टॉप करते हैं, जहां वो इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स को हर एक चीज की अपडेट देते रहते हैं और साथ ही मजेदार इंस्टा रील भी साझा करते रहते हैं। वहीं धवन की इंस्टाग्राम रील्स भी फैन्स को काफी पसंद आती है और समय-समय पर गब्बर का नया अवतार देखने को मिल जाता है। वहीं अब दिल्ली का साथ छोड़ शिखर धवन पंजाब की जर्सी में दहाड़ रहे हैं और टीम के खिलाड़ी के साथ जमकर मौज- मस्ती भी करने में लगे हैं।
*बल्लेबाज शिखर धवन नए गाने पर इंस्टा रील की है साझा।
*जहां इस रील में नजर आ रहे हैं पंजाब टीम के कई खिलाड़ी।
*ओडियन स्मिथ और रबाडा भी नाच रहे हैं इस इंस्टा रील में।
*वहीं फैन्स को भी पसंद आ रही है शिखर धवन की ये रील।
गब्बर ने कुछ ऐसे नचा दिया साथी खिलाड़ियों को
अपने पहले मैच में ही टीम ने कर दिया कमाल
वहीं पंजाब टीम ने अपना पहला मैच RCB के खिलाफ खेला था, जहां टीम को पहाड़ जैसा रनों का टारगेट मिला था। लेकिन मयंक की कप्तानी वाली टीम ने इस टारगेट का पीछा आसानी से कर लिया और टीम को पहली जीत दिला दी।