IPL 2022: वानिंदु हसरंगा ने KKR के खिलाफ खास अंदाज में जश्न मनाने के पीछे के कारण का किया खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: वानिंदु हसरंगा ने KKR के खिलाफ खास अंदाज में जश्न मनाने के पीछे के कारण का किया खुलासा

वानिंदु हसरंगा ने बताया जब भी वह मैदान पर होते है तो ज्यादा दबाव नहीं लेते हैं।

Neymar and Wanindu Hasaranga. (Photo Source: Twitter)
Neymar and Wanindu Hasaranga. (Photo Source: Twitter)

श्रीलंका और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के प्रतिभावान ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन में दूसरे ही मैच में जानदार प्रदर्शन दिया और अपना पहला प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार अपने नाम किया। इस सीजन के पहले मैच में, वानिंदु हसरंगा ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ केवल एक विकेट लिया था, और बदले में अपने चार ओवरों में चालीस रन गवां बैठे थे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को आईपीएल (IPL) 2022 में अपना पहला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) को पांच विकेट से गवाना पड़ा, लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाज ने अपनी गलती रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के आईपीएल (IPL) 2022 में दूसरे मैच में नहीं दोहराई। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ धमाकेदार गेंदबाजी की।

30 मार्च को आईपीएल (IPL) 2022 के 6वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को तीन विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में अपना खाता खोलने में कामयाबी हासिल की, जिसमे वानिंदु हसरंगा ने बड़ी भूमिका निभाई। श्रीलंकाई स्पिनर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 4/20 के शानदार आंकड़े दर्ज किए और उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।

मेरे पसंदीदा फुटबॉलर नेमार जूनियर है: वानिंदु हसरंगा

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 128 रनों पर आउट करने के बाद, RCB ने पावर-प्ले में अपने पहले तीन बल्लेबाजों को खो दिया था, लेकिन शेरफेन रदरफोर्ड (28), डेविड विली (18), शाहबाज अहमद (27), और दिनेश कार्तिक (14*) ने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया, और चार गेंदे शेष रहते ही टीम को मैच जीता दिया।

इस बीच, श्रीलंकाई स्पिनर KKR के खिलाफ अपने धमाकेदार प्रदर्शन के अलावा, अपने विकेट लेने के बाद जश्न मनाने के अपने खास अंदाज के कारण भी सुर्खियों में रहे, और सभी का ध्यान खिंचा। वह विकेट लेने के बाद ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर के ट्रेडमार्क जश्न मनाने के अंदाज की नकल करते हुए नजर आए।

मैच के बाद, वानिंदु हसरंगा ने बताया उनका जश्न मनाने का अंदाज ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर से प्रेरित हैं, वह उनके उनके पसंदीदा फुटबॉलर हैं। 24 वर्षीय ने आगे कहा वह मैदान पर ज्यादा दबाव नहीं लेते हैं।

वानिंदु हसरंगा ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “कठिन परिस्थिति, मैं केवल चार रन बनाकर आउट हो गया। मैं अपनी गेंदबाजी प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। खासकर ओस के कारण गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होता है। मेरे पसंदीदा फुटबॉलर नेमार जूनियर हैं, और वह भी ऐसे ही जश्न मनाते हैं जैसा मैंने मनाया है। जब मैं मैदान पर होता हूं, तो कोई दबाव नहीं लेता, इसलिए मुझे लगता है कि मुझे सफलता मिली है।”

close whatsapp