'मुझे अंत के ओवरों में गेंदबाजी करना पसंद है'- डेथ गेंदबाजी को लेकर टायमल मिल्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुझे अंत के ओवरों में गेंदबाजी करना पसंद है’- डेथ गेंदबाजी को लेकर टायमल मिल्स

टाइमल मिल्स ने 2017 के बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं, उन्होंने 2017 में RCB के लिए पांच मैच खेले थे।

Tymal Mills
Tymal Mills. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ नहीं कर सकी। पहला मुकाबला हारने के बाद रोहित शर्मा की टीम 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार होगी। MI ने इस सीजन की शुरुआत 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ की थी जिसमें मुंबई को 4 विकेटो से हार का सामना करना पड़ा था।

इस बीच मुंबई के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स दूसरे मैच से पहले डेथ ओवरों में गेंदबाजी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। टाइमल मिल्स ने IPL 2017 के बाद इस सीजन में वापसी की है। 2017 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की तरफ से पांच मैच खेले थे। उन्होंने 27 मार्च DC के खिलाफ अपने पहले ही स्पैल में विकेट हासिल किया।

DC के खिलाफ टाइमल मिल्स ने अपनी टीम के लिए दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत के रूप में बड़ा विकेट हासिल किया था। मिल्स को डेथ ओवरों में गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। 2018 से, मिल्स ने 16-20 ओवरों में 14.83 की औसत और 7.78 की इकॉनमी रेट से 42 विकेट लिए हैं।

“टीम के लिए जल्दी विकेट लेना काफी अच्छा था”- टाइमल मिल्स

मिल्स ने मुंबई इंडियंस के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि, “टीम के लिए ऋषभ पंत जैसे विस्फोटक बल्लेबाज का जल्दी विकेट लेना काफी अच्छा था। वह काफी खतरनाक साबित हो सकते थे। ऋषभ पंत के महत्वपूर्ण विकेट ने मुझे शांत रहने में मदद की और मुझे उम्मीद थी कि अभी बहुत कुछ बाकी है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “इस टूर्नामेंट में पांच साल बाद वापस आना काफी अच्छा है। IPL क्रिकेट खेलने के लिए एक शानदार प्लेटफार्म है। मैदान में भीड़ के सामने खेलकर काफी अच्छा महसूस हुआ। हमें पहले ही मैच में भरपूर समर्थन मिला और हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में और भी देखने को मिलेगा।”

डेथ ओवरों में गेंदबाजी को लेकर मिल्स ने अपने विचार साझा किये और कहा, “डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की मानसिकता के बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है। जब टीम पर दबाव हो और आपको एक मुश्किल समय में गेंदबाजी करनी हो, इस चीज का मैं भरपूर आनंद लेता हूं। मुझे पता है कि हर बार इसमें मैं सफल नहीं हो पाऊंगा लेकिन जब मैं होता हूं तब काफी अच्छा महसूस होता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि अभ्यास करना बहुत जरूरी है जिससे आप अपनी टीम को मुश्किल समय से बाहर निकाल सकें।”

close whatsapp