कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच में खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच में खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

पंजाब किंग्स की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

Shreyas Iyer & Mayank Agarwal (Photo Source: IPL/BCCI and Twitter)
Shreyas Iyer & Mayank Agarwal (Photo Source: IPL/BCCI and Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन का 8वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। KKR की टीम ने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार तरीके से करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मात दी थी, लेकिन उसके बाद उन्हें अपने दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इस मुकाबले में टीम के बल्लेबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था, जिसके चलते टीम पूरे 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई थी। हालांकि KKR के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर वह इस मैच को रोमांचक बनाने में जरूर कामयाब हुए थे। वहीं दूसरी तरफ PBKS टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने RCB की टीम को मात देते हुए सीजन की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है।

जिसमें पहले मुकाबले में टीम के गेंदबाज उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन उसके बाद बल्लेबाजों ने बेहतर सूझबूझ दिखाते हुए 200 से अधिक के लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए जीत दर्ज की। जिसमें टीम के लिए शाहरुख खान और ओडियन स्मिथ ने अपनी छोटी लेकिन धमाकेदार पारी से सभी को प्रभावित किया था।

मैच जानकारी:

मैच 8 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स

स्थान – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

दिन और समय – 1 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट:

वानखेड़े मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर बल्लेबाजी करना अभी तक सबसे आसान काम दिखा है। जिसके बाद टॉस जीतने वाली टीम ओस को भी ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए दिख सकती है।

संभावित अंतिम एकादश:

कोलकाता नाइट राइडर्स

RCB के खिलाफ पिछले मुकाबले में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते KKR की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर टीम में किसी तरह के बदलाव को लेकर अभी विचार नहीं कर रहे होंगे।

संभावित एकादश – अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसल, सुनील नारायण, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

पंजाब किंग्स

पहले मुकाबले में शानदार जीत के बाद कप्तान मयंक अग्रवाल के सामने इस मैच में यदि कोई एक बदलाव को लेकर विचार करना चाहिए तो वह तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को टीम में शामिल करने का जिससे टीम की गेंदबाजी को और भी मजबूती मिलेगी।

संभावित एकादश – मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, राज बावा, ओडियन स्मिथ, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, संदीप शर्मा।

संभावित Dream11 टीम:

भानुका राजपक्षा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, आंद्रे रसल, ओडियन स्मिथ, टिम साउदी, उमेश यादव, राहुल चाहर।

close whatsapp