IPL 2022: पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल का विकेट लेने पर उमेश यादव ने कह दी बड़ी बात
पंजाब किंग्स के खिलाफ उमेश यादव ने पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल सहित कुल 4 विकेट हासिल किये।
अद्यतन - Apr 2, 2022 4:12 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 8वां मैच 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ जीतने के बाद PBKS को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ KKR इस मैच में शानदार जीत दर्ज कर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। KKR की टीम ने ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और KKR के गेंदबाज शुरू से ही PBKS पर हावी हो गए।
उमेश यादव ने पहले ही दो मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था, उसके बाद उन्होंने अपनी आग उगलती गेंदों से पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल सहित 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं टीम साउदी ने भी दो विकेट हासिल किये। KKR की तरफ से हुई शानदार गेंदबाजी से PBKS की टीम केवल 137 रनों पर ही सिमट गयी।
इस मैच के बाद उमेश यादव 8 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि मौजूदा IPL में वह एक बड़े इरादे के साथ मैदान में खेलने उतर रहे हैं। उमेश यादव ने मैच में मयंक अग्रवाल के विकेट को लेकर खुशी जताई है।
“मैंने मयंक को नेट्स में खेलते हुए देखा है”- उमेश यादव
मैच के बाद हुई प्रजंटेशन सेरेमनी में उमेश यादव ने कहा “मुझे हैरानी हुई जब मयंक ने मेरी पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहा। मैंने मयंक को नेट्स में खेलते हुए देखा है इसलिए मुझे पहले से पता था कि वह एक्रॉस द लाइन जाकर शॉट खेलेंगे। मुझे खुशी है कि मैंने एक ऐसी डिलीवरी की जिससे उनका एक महत्वपूर्ण विकेट मुझे मिला।”
उन्होंने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा “मैंने देखा है दुनियाभर में क्रिकेट में काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है जिसके कारण मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। सिर्फ एक अभ्यास ही है जो आपको बेहतर बनाता है और उम्र के साथ आपको आगे जाने की जरूरत होती है। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही है क्योंकि मैं जितनी अधिक गेंदबाजी करता हूं उतना ही मैं बेहतर होता जाता हूं। नेट्स में मैं उन गेंदों को अंजाम देता हूं जिनको मैं मैच में करने की योजना बना रहा होता हूं।”
उन्होंने आगे कहा “मैं काफी मेहनत कर रहा हूं मैंने अभी तक जितना भी अभ्यास किया है मुझे ऐसा महसूस होता है कि लाइन और लेंथ दोनों ही सही हैं। जहां तक संभव हो सकता है मैंने बिल्कुल सही लेंथ पर गेंदबाजी की है हालांकि जो डिलीवरी में गति होती है उसके बारे में समझ नही आता है।”