पाथुम निसंका ने नीदरलैंड के खिलाफ खेली बहुमूल्य पारी, खराब शुरुआत के बाद श्रीलंका इस समय काफी अच्छी स्थिति में - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाथुम निसंका ने नीदरलैंड के खिलाफ खेली बहुमूल्य पारी, खराब शुरुआत के बाद श्रीलंका इस समय काफी अच्छी स्थिति में

नीदरलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवरों में 262 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Pathum Nissanka (Pic Source-Twitter)
Pathum Nissanka (Pic Source-Twitter)

इस समय श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का महत्वपूर्ण मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में नीदरलैंड ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 262 रन बनाए। बता दें, उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और टीम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की।

हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और उनके सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा 5 रन बनाकर आउट हो गए। कुसल मेंडिस भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि टीम की ओर से पाथुम निसंका ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 52 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 54 रन बनाए।

पाथुम निसंका ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और बेहतरीन शॉट्स खेले। उनका विकेट पॉल वैन मीकरेन ने लिया। हालांकि खराब शुरुआत के बाद इस समय श्रीलंका टीम काफी अच्छी स्थिति में है और उन्हें अब यहां से धैर्य के साथ आगे बल्लेबाजी करनी।

श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 50 ओवर में बनाने होंगे 263 रन

नीदरलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवरों में 262 रनों पर ऑलआउट हो गई। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने सर्वाधिक 70 रन की पारी टीम के लिए खेली। वहीं दिलशान मदुशंका और कसुन रजिथा के नाम 4-4 विकेट शामिल रहे। बता दें, नीदरलैंड की टीम ने 91 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन उसके बाद फिर साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट और लोगान वैन बीक ने टीम के लिए चार्ज संभाला दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिए 130 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 82 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 70 रनों की पारी खेली।

वहीं लोगान वैन बीक ने 75 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो कसुन रजिथा ने 9 ओवर में 50 रन देकर 4 विकेट लिया, वहीं दिलशान मदुशंका ने 9.4 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?