IPL 2022 के सीजन में चोटिल लवनीथ सिसोदिया की जगह पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम में हुई रजत पाटिदार की एंट्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 के सीजन में चोटिल लवनीथ सिसोदिया की जगह पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम में हुई रजत पाटिदार की एंट्री

दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटिदार 20 लाख रुपए के बेस प्राइस में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा बनेंगे।

Rajat Patidar. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rajat Patidar. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन का आगाज 26 मार्च को हो चुका है, जिसमें अधिकतर टीमों ने अभी तक कम से कम 2 मुकाबले खेल लिए हैं। इसमें कुछ के लिए शुरुआत काफी शानदार रही है, वहीं कुछ के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरी शुरुआत रही है। इसी में एक टीम है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जो लंबे समय के बाद एक नए कप्तान के साथ मैदान पर खेलने उतरी हैं।

जिसमें उन्हें सीजन के पहले मुकाबले में जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरे मुकाबले में टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मात देते हुए इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। वहीं अब RCB की टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिसमें चोटिल नवनीथ सिसोदिया की जगह पर टीम में रजत पाटिदार को शामिल किया गया है।

रजत पाटिदार जो घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं, उन्होंने अभी तक 31 टी-20 मुकाबलों में कुल 861 रन बनाए। इस दौरान रजन पाटिदार के नाम पर 7 अर्धशतकीय पारियां भी दर्ज हैं। इससे पहले रजत IPL में RCB टीम का हिस्सा रह चुके हैं और वह अब सीजन के बाकी बचे मैचों में 20 लाख रुपए के बेस प्राइस में RCB टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

फाफ की कप्तानी में अभी तक टीम ने दिखाया बेहतर प्रदर्शन:

IPL 2022 के सीजन में रॉयल चैलेंदर्स बैंगलोर की टीम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जिसमें अभी तक पिछले कई सीजन से टीम की कमान संभालने वाले विराट कोहली के इस पद को छोड़ने के बाद उनकी जगह पर फाफ डु प्लेसिस को नया कप्तान बनाया गया है। वहीं शुरुआती दोनों मुकाबलों में टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो पहले मैच में जहां बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। वहीं दूसरे मुकाबले में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने सभी को काफी प्रभावित किया था।

RCB  की टीम को IPL 2022 के सीजन में अपना अगला मुकाबला 5 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना जिनकी टीम का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है।

close whatsapp