चेन्नई की हार से दुखी सुरेश रैना कमेंट्री छोड़ घूमने निकल लिए
सुरेश रैना कुछ दिनों के लिए कमेंट्री से हुए दूर।
अद्यतन - अप्रैल 5, 2022 12:41 अपराह्न

IPL में जैसे-जैसे चेन्नई की टीम हार रही है, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर सुरेश रैना का नाम ट्रेंड पर तेजी से आ रहा है। मेगा ऑक्शन में जब चेन्नई ने सुरेश रैना को नहीं खरीदा था, तब से फैन्स काफी ज्यादा नाराज थे। वहीं हार ने इस नाराजगी को काफी ज्यादा ही बढ़ा दिया है, जिसके बाद टीम में रैना की वापसी को लेकर ट्वीट्स होने शुरू हो चुके हैं। तो दूसरी ओर कमेंट्री में डेब्यू करने वाले रैना के इस नए किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया, इस बीच मिस्टर आईपीएल को लेकर नई अपडेट आई है।
चेन्नई टीम की हार पर और कमेंट्री नहीं करना चाहते सुरेश रैना अब
चेन्नई टीम इस बार उम्मीदों के उलट प्रदर्शन कर रही है, जहां टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार 3 मैच लगातार हारी है और अब इस हार से फैन्स का गुस्सा काफी बढ़ गया है। हाल ही में जब पंजाब के खिलाफ जडेजा की टीम को मात मिली थी, उसके बाद से सुरेश रैना को लेकर हजारों ट्वीट्स हुए थे और उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं उस समय रैना मैच की कमेंट्री करे थे, साथ अपने कमेंट्री के दौरान रैना ने कई बार धोनी की जमकर तारीफ भी की थी।
*सुरेश रैना कुछ दिनों के लिए कमेंट्री से हुए दूर।
*अपने परिवार के साथ हॉली डे मनाने निकल गए हैं रैना।
*इस बार परिवार के साथ इस्तांबुल घूमने निकले हैं रैना।
*मिस्टर आईपीएल की पत्नी ने इंस्टा स्टोरी के जरिए फैन्स को बताया।
यहां देखें वो इंस्टा स्टोरी

जडेजा नहीं झेल पा रहे कप्तानी का दबाव
दूसरी ओर चेन्नई टीम ने आईपीएल में अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही टीम को हार सामना करना पड़ा है, वहीं टीम के नए कप्तान जडेजा अपनी इस जिम्मेदारी का दबाव नहीं झेल पा रहे हैं। वहीं कई मौकों पर धोनी ही टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं।