जेसन होल्डर ने न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रास टेलर को कुछ इस तरह ट्वीट करते हुए दी उन्हें विदाई
रास टेलर ने जनवरी 2022 में अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।
अद्यतन - अप्रैल 5, 2022 4:20 अपराह्न

न्यूजीलैंड के शानदार बल्लेबाज रास टेलर ने 4 अप्रैल को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला खेला। न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच 4 अप्रैल को खेला गया जिसमें रास टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। न्यूजीलैंड ने मेहमान टीम को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। टेलर ने तीनों प्रारूपों में अपने देश के लिए अहम भूमिका निभाई है।
रास टेलर को विदाई मैच मैच के दौरान नीदरलैंड के खिलाड़ियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस मैच में उन्होंने 16 गेंदों में एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत 2006 में की थी। उसके बाद दांए हाथ के बल्लेबाज ने अपने 16 साल के लम्बे करियर में अपने देश के लिए 112 टेस्ट, 236 एकदिवसीय और 102 टी20 मैच खेले और सभी प्रारूपों में 18,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं।
वहीं जनवरी 2022 में रास टेलर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था और अब एकदिवसीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। इस बीच वेस्टइंडीज के शानदार ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने रॉस टेलर के संन्यास लेने के बाद एक वीडियो में उनके लिए एक हार्दिक संदेश साझा किया है।
“एक शानदार करियर के लिए आपको हार्दिक बधाई”- जेसन होल्डर
दिग्गज ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने वीडियो में कहा “एक शानदार करियर के लिए आपको हार्दिक बधाई। आप हमेशा दिग्गज खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। आपने वेस्टइंडीज आकर कैरेबियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया और अपना योगदान दिया उसके लिए आपको धन्यवाद। आपने हमारे लिए बहुत कुछ किया है।”
The messages continue for @RossLTaylor! Kind words from @Jaseholder98 and @windiescricket. #ThanksRosco pic.twitter.com/6QJcrmQfvG
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) April 5, 2022
जेसन होल्डर के अलावा क्रिकेट के कई खिलाड़ियों ने उनको हार्दिक बधाई दी और उनकी प्रशंसा की। जिसमें पूर्व महान भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। सचिन ने रास टेलर को लंबे करियर के लिए बधाई दी।
जेसन होल्डर के अलावा पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीटर पर उनकी प्रशंसा की और कहा “आप क्रिकेट के शानदार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। आपके खिलाफ खेलना मेरे लिए शानदार रहा है और जिस तरह से आपने क्रिकेट में खुद को ढाला है वह नए युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है। एक लंबे और शानदार करियर के लिए आपको बधाई।