'अच्छी घड़ी, कहां से ली?'- विराट कोहली ने शुभमन गिल की घड़ी की इस मजाकिया अंदाज में की तारीफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘अच्छी घड़ी, कहां से ली?’- विराट कोहली ने शुभमन गिल की घड़ी की इस मजाकिया अंदाज में की तारीफ

शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 84 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

Shubman Gill and Virat Kohli. (Photo Source: Instagram)
Shubman Gill and Virat Kohli. (Photo Source: Instagram)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साथी खिलाड़ी शुभमन गिल की घड़ी की सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में तारीफ की जिसका फैंस भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। दरअसल, शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर एक अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने एक शानदार घड़ी पहन रखी है। हालांकि, वह घड़ी विराट ने खुद ही शुभमन गिल को गिफ्ट में दी थी, उसके बावजूद उन्होंने मजाक करते हुए कमेंट में पूछ दिया कि यह घड़ी काफी अच्छी है, आपको किसने दी है?

विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली है। कई बार दोनों बल्लेबाजों को मैदान के अंदर और बाहर हल्के-फुल्के पलों को साझा करते देखा गया है। दोनों खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। गुजरात टाइटंस (GT) दो जीत के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने दो मैचों में एक मैच जीता है और सातवें स्थान पर है।

शुभमन गिल की तस्वीर पर विराट कोहली ने लिखा ‘अच्छी घड़ी, किथन लिट्टी?’ उसके जवाब में शुभमन गिल ने विराट के लिए लिखा, “ए किंग गिफ्टेड मी पाजी।” उन्होंने विराट कोहली को जबाव देते हुए उन्हीं की तरफ इशारा किया और कहा ,”यह घड़ी मुझे एक किंग ने तोहफे में दी है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

शुभमन गिल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली शानदार पारी

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 2 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार पारी खेली। उन्होंने केवल 46 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 84 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। उस मुकाबले को GT ने 14  रनों से जीत लिया था।

वहीं, विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ पहले मैच में 41 रनों की तेज पारी खेली थी, लेकिन दूसरे मैच में वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ विराट कोहली कैसा प्रदर्शन करते हैं। RR की टीम ने IPL 2022 में शानदार तरीके से शुरुआत की है, जहां उन्होंने दो मैच खेले हैं और दोनों  ही मैचों में शानदार जीत दर्ज कर अंकतालिका में शीर्ष पर जगह बना रखी है।

close whatsapp