IPL 2022: रियान पराग को सोशल मीडिया स्टार कहे जाने के विवाद पर साइमन डाउल ने दी सफाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: रियान पराग को सोशल मीडिया स्टार कहे जाने के विवाद पर साइमन डाउल ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर हंगामे के बाद रियान पराग पर अपनी टिप्पणियों के बचाव में आए साइमन डाउल!

Riyan Parag and Simon Doull. (Photo Source: IPL/BCCI and Getty Images)
Riyan Parag and Simon Doull. (Photo Source: IPL/BCCI and Getty Images)

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर साइमन डाउल काफी सुर्खियों में है। उन्होंने आईपीएल 2022 (IPL 2022) की कमेंट्री के दौरान राजस्थान रॉयल्स (RR) के क्रिकेटर रियान पराग के आईपीएल (IPL) में खराब प्रदर्शन पर बात करते हुए उन्हें ‘सोशल मीडिया स्टार’ कहा था। अब उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए अपना पक्ष रखा है।

रियान पराग ने आईपीएल (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ 2019 सीजन में डेब्यू किया था, तब से वह ऐसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रियान पराग की ऑलराउंड प्रतिभा पर भरोसा जताते हुए युवा ऑलराउंडर को आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा नीलामी में 3.8 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन वह जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बिल्कुल भी फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं।

साइमन डाउल ने कर दिया रियान पराग के फैन को नाराज

इस बीच, साइमन डाउल ने रियान पराग को ‘सोशल मीडिया स्टार’ कहा था, और साथ में यह भी कहा था उनकी इस छवि की मैदान पर कोई गिनती नहीं है। हालांकि, कमेंटेटर ने बाद में अपने बयान पर उचित स्पष्टीकरण दिया और स्वीकार किया कि टिप्पणियां सही तरीके से नहीं निकलीं।

जिसके बाद, साइमन डाउल ने अपनी इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर कुछ फैंस को नाराज कर दिया और अब उन्होंने अपनी बात को सही तरीके से न बता पाने के लिए माफी भी मांगी। आपको बता दें, 20 साल के रियान पराग ने अब तक 33 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 356 रन बनाए हैं, और तीन विकेट झटके हैं।

साइमन डाउल ने ट्विटर पर लिखा: “मुझे लगता है आपने प्वाइंट मिस कर दिया।  सोशल मीडिया मुझे कहता है कि वह लोकप्रिय हैं, और काफी पसंद किए जाते हैं, लेकिन जब वह बीच मैदान में होते हैं तो यह मायने नहीं रखता।  रन और स्ट्राइक रेट उनके लिए महत्वपूर्ण है, जो फिलहाल अच्छा नहीं है। हो सकता है कि ट्रांसलेशन में मिस हो गया हो। जिसके लिए मुझे थोड़ा खेद है.. खेल का आनंद लें।”

close whatsapp