पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच में होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
गुजरात टाइटंस की टीम ने अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में काफी शानदार तरीके से जीत दर्ज की है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Apr 7, 2022 9:29 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 16वां लीग मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच में खेला जाएगा। जिसमें दोनों ही टीमों के अभी तक के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो पंजाब किंग्स ने 3 मुकाबलों में 2 में शानदार जीत दर्ज की है। अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 54 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए उसे अपने नाम किया था, जिसमें लियम लिविंगस्टोन के बल्ले से शानदार पारी देखने को मिली थी।
वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने वाली गुजरात टाइटंस की टीम को लेकर बात की जाए तो अपने पहले IPL सीजन में अभी तक टीम ने खेले दोनों ही मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए उसे अपने नाम किया है। जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जहां GT ने 5 विकेट से मैच को अपने नाम किया था वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में वह 14 रनों से मैच को अपने नाम करने में कामयाब रहे थे।
मैच जानकारी:
मैच 16 – पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
स्थान – ब्रेब्रोन स्टेडियम, मुंबई
दिन और समय – 8 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट:
मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो उसका बर्ताव वैसा ही देखने को मिल सकता है, जैसा पिछले मुकाबलों में था। यहां पर बल्ले से आसानी से अब तक रन बनते हुए देखने को मिले हैं, जिसके बाद टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी।
संभावित अंतिम एकादश:
पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स की इस मैच को लेकर संभावित एकादश की बात की जाए तो उसमें जॉनी बेयरस्टो को टीम जगह दी जा सकती है। इसके अलावा टीम में अन्य किसी तरह के बदलाव की उम्मीद काफी कम ही दिख रही है।
संभावित एकादश – जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, लियम लिविंगस्टोन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), शाहरुख खान, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), कगिसो रबाडा, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस की टीम से अभी तक शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में शानदार खेल देखने को मिला है, जिसमें टीम के गेंदबाजों ने अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित करने का काम किया। पिछले मुकाबले में लॉकी फर्ग्युसन ने गेंद से कमाल दिखाया था।
संभावित एकादश – मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवातिया, डेविड मिलर, राशिद खान, अभिनव मनोहर, वरुण एरोन, लॉकी फर्ग्युसन, मोहम्मद शमी।
संभावित Dream11 टीम:
जॉनी बेयरस्टो, जीतेश शर्मा, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिनव मनोहर, लियम लिविंगस्टोन, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, कगिसो रबाडा, लॉकी फर्ग्युसन (उप-कप्तान)।