मुंबई की हार का गम भूलाने के लिए परिवार का सहारा ले रहे हैं रोहित शर्मा - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई की हार का गम भूलाने के लिए परिवार का सहारा ले रहे हैं रोहित शर्मा

मुंबई की तीसरी हार के बाद रोहित शर्मा ने लगाई इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

मुंबई इंडियंस के फैन्स आईपीएल 2022 में अभी तक निराश है, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी वाली ये टीम लगातार अपने 3 मुकाबले हार चुकी है। लीग की सबसे सफल टीम यानी की मुंबई से किसी को भी ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी, लेकिन रोहित एंड कम्पनी ने अपने फैन्स को जश्न मनाने का मौका तक नहीं दिया। वहीं टीम की हो रही लगातार हार ये हिटमैन यानी की रोहित शर्मा खुद काफी गुस्से में हैं, लेकिन वो इस हार का गम भूलाने के लिए परिवार का सहारा ले रहे हैं।

मुंबई की हार से परेशानर कप्तान रोहित  परिवार के साथ बिता रहे हैं ज्यादा समय

चेन्नई और मुंबई दोनों ही टीमों लीग से सबसे सफल टीमें हैं, इन टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करना काफी मुश्किल काम होता है। लेकिन इस सीजन में दोनों ही टीम में हार की हैट्रिक लगा चुकी है और दोनों ने अभी तक जीत का खाता भी नहीं खोला है, साथ ही मुंबई और चेन्नई की टीम में अब फैन्स कमियां निकालने लग गए हैं। कल लगातार तीसरी हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी गुस्से में दिखे, वहीं बाद में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए कुछ और ही कहानी बतानी की कोशिश की।

*मुंबई की तीसरी हार के बाद रोहित शर्मा ने लगाई इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी।
*इस स्टोरी में अपनी बेटी के साथ वीडियो गेम खेलते हुए दिख रहे हैं रोहित।
*साथ ही तस्वीर में रोहित की पत्नी रितिका भी आ रही हैं नजर।
*कई दिनों से लगातार परिवार के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी लगा रहे हैं हिटमैन।

मैच के बाद गुस्सा हो गए थे कप्तान

वहीं KKR के खिलाफ मुंबई टीम को 5 विकेट से मात मिली थी, जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा काफी गुस्सा नजर आए थे। जहां उन्होंने माइक की आवाज को लेकर गुस्सा किया था और काफी खराब तरीके से आवाज बढ़ाने को कहा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हिटमैन का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया था।

 

close whatsapp