राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने खोला खुद की फिटनेस का राज
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने जिम के कुछ वीडियो किए साझा।
अद्यतन - Apr 10, 2022 1:44 pm

आईपीएल में युवा कप्तान का ट्रेंड बढ़ गया है, जहां इस लिस्ट में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का नाम भी शामिल है। सीजन दर सीजन संजू सैमसन की कप्तानी निखरती जा रही है, साथ ही वो बल्ले से भी कमाल कर रहे हैं। वहीं राजस्थान टीम ने इस सीजन में भी शानदार शुरूआत की है, जिसमें कप्तान संजू का भी हाथ है। अपने खेल के साथ-साथ अब सैमसन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगे हैं, इसी कड़ी में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है।
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन बड़े शॉट लगाने की ताकत यहां से लाते हैं
राजस्थान की टीम इस बार के सीजन में काफी दमदार है, जिसका उदाहरण अभी तक हुए 3 मैचों में देखने को मिल गया है। जहं टीम को 3 में से 2 मैचों मे जीत मिली है और 1 में टीम RCB के खिलाफ हार गई है, लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे हैं। विस्फोटक बल्लेबाज जॉस बटलर से लेकर स्पिन गेंदबाज चहल टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं, वहीं कप्तान संजू के साथ हेटमायर भी बड़े हिट मार रहे हैं।
*राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने जिम के कुछ वीडियो किए साझा।
*जहां ट्रेनर के साथ मिलकर जिम में कड़ी फिटनेस कर रहे हैं संजू।
*राजस्थान टीम के फिटनेस ट्रेनर हर खिलाड़ी के साथ कर रहे हैं कड़ी मेहनत।
*साथ ही कप्तान संजू ने कैप्शन में टीम के ट्रेनर के बारें में भी लिखा है।
कप्तान ने डाला हैं ये 2 वीडियो
आज है राजस्थान टीम का मुकाबला
वहीं आज आईपीएल में 2 मैच खेले जाएंगे, जहां दूसरे मैच में राजस्थान टीम का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है, साथ ही दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। राजस्थान टीम अपना पिछला मैच हारी है, वहीं केएल राहुल की टीम ने अपना पिछला मैच जीता था।