IPL 2022: देखिए वीडियो- विवादित LBW फैसले के बाद विराट कोहली ने बेबी एबी डेवाल्ड ब्रेविस से की मुलाकात
आरसीबी (RCB) के पारी के 19वें ओवरी की पहली गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस ने विराट कोहली (48) का विकेट चटकाया था।
अद्यतन - अप्रैल 11, 2022 10:08 पूर्वाह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन में अब तक कई रोमांचक पल देखने को मिले, वहीं 9 अप्रैल को खेला गया रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) मैच तीसरे अंपायर के फैसले के कारण सुर्खियों में रहा। जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 18वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के युवा ऑलराउंडर डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी पहली ही गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सुपरस्टार विराट कोहली क्लीन बोल्ड किया था।
हालांकि, तीसरे अंपायर का LBW फैसला फैंस के शक के दायरे में रहा और कईयों ने इस पर सवाल उठाए, वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली मैच के बाद डेवाल्ड ब्रेविस से मिलकर बहुत खुश नजर आए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) मैच के बाद विराट कोहली ने युवा ऑलराउंडर डेवाल्ड ब्रेविस की तारीफ की।
मैच के बाद डेवाल्ड ब्रेविस से विराट कोहली ने की मुलाकात
हालांकि, तीसरे अंपायर के फैसले से 33-वर्षीय बल्लेबाज काफी खफा थे, और वह मैदान पर काफी गुस्से में नजर आए, लेकिन जब वह मैच के समापन के बाद डेवाल्ड ब्रेविस से मिले तब पूर्व कप्तान काफी खुश नजर आए। विराट कोहली ने बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस से पूछा कि क्या वह आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अच्छा समय बिता रहे हैं, जिस पर युवा ऑलराउंडर ने जवाब दिया उनके लिए अब तक अच्छा अनुभव रहा है।
मुंबई इंडियंस (MI) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा अपलोड किए गए 19-सेकंड के वीडियो में, विराट कोहली डेवाल्ड ब्रेविस से हाथ मिलाते हुए नजर आए और साथ ही दोनों को बात करते हुए काफी खुश देखा जा सकता है।
विराट कोहली वीडियो में कह रहे हैं: “यंग मैन बहुत बढ़िया! हमारी पहली मुलाकात काफी शानदार रही। मुझे पहली बॉल पर आउट कर दिया। कैसा लग रहा है? तुम मजे उठा रहे हो? अच्छा अनुभव होगा।”
यहां देखें वीडियो –
"Well done, young man!" 🙌
Virat Kohli was all praises for DB yesterday & Dewald's big smile says it all! 💙#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #RCBvMI @imVkohli pic.twitter.com/70FnkVJXJ2
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 10, 2022
अगर बात करे तीसरे अंपायर के विवादित फैसले की तो आरसीबी (RCB) के पारी के 19वें ओवरी की पहली गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस ने विराट कोहली (48) का विकेट चटकाया था। गेंद जैसे ही पैड पर लगी बेबी एबी ने अपील की, हालांकि कोहली के बचने की थोड़ गुंजाईश जरूर थी, लेकिन पर्याप्त सबूत नहीं मिल पाने के कारण तीसरे अंपायर ने उन्हे LBW को आउट करार दिया।