आइसलैंड क्रिकेट ने चुनी भारत की सर्वकालिक महान टेस्ट एकादश जिसमें विराट कोहली के साथ कर दिया उन्होंने बड़ा मजाक - क्रिकट्रैकर हिंदी

आइसलैंड क्रिकेट ने चुनी भारत की सर्वकालिक महान टेस्ट एकादश जिसमें विराट कोहली के साथ कर दिया उन्होंने बड़ा मजाक

विराट कोहली भारत की तरफ से टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में 6वें स्थान पर हैं।

Virat Kohli. (Photo by Julian Finney/Getty Images)
Virat Kohli. (Photo by Julian Finney/Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और शानदार खिलाड़ी विराट कोहली की गिनती मौजूदा समय में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है। कोहली ने जिस तरह से वर्ल्ड क्रिकेट में अपना दबदबा बनाया उससे सभी शुरू में हैरान जरूर हुए लेकिन उसके बाद उनकी प्रतिभा का अंदाजा लगने के साथ सभी को एहसास हो गया कि उनकी गिनती महान खिलाड़ियों में की जाएगा। जिसमें वह दुनिया की किसी भी टीम में आसानी से अपनी जगह बना लेंगे।

लेकिन आइसलैंड क्रिकेट की सर्वकालिक महान भारतीय टेस्ट एकादश में देखने को नहीं मिला, जिसमें उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर जब भारत की अपनी चुनी हुई टीम का ऐलान किया तो कोहली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। हालांकि आइसलैंड क्रिकेट अक्सर अपने अजीबोगरीब ट्वीट के लिए पहचानी जाती है, जिसमें 13 अप्रैल को उनके इस ट्वीट पर फैंस भी काफी ज्यादा अचंभित रह गए।

इसके अलावा आइसलैंड क्रिकेट ने अपनी इस सर्वकालिक भारतीय टेस्ट एकादश कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी को टीम में तो शामिल किया लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी उन्होंने मौजूदा भारतीय टीम मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को सौंपी है।

जिसमें उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज हम भारत की अपनी सर्वकालिक टेस्ट टीम का ऐलान करने जा रहे हैं। इसमें उन्होंने सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, विजय हजारे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), कपिल देव, रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह को जहां प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। वहीं 12वें खिलाड़ी के तौर पर विराट कोहली और उसके बाद चंद्रशेखर, रवींद्र जडेजा, जहीर खान, वीवीएस लक्ष्मण और हरभजन सिंह का नाम है।

यहां पर देखिए आइसलैंड क्रिकेट के उस ट्वीट को:

वीवीएस लक्ष्मण और हरभजन सिंह भी अतिरिक्त खिलाड़ियों में शामिल

विराट कोहली के टेस्ट फॉर्मेट में नंबर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 101 टेस्ट मैचों में 49.95 के औसत से कुल 8043 रन बनाए हैं जिसमें 27 शतक जबकि 28 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। इसके अलावा कोहली भारत की तरफ से टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में 6वें स्थान पर काबिज हैं। जिसके बाद उन्हें टीम का 12वां खिलाड़ी फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

यहां पर देखिए फैंस ने किस तरह से आइसलैंड के ट्वीट को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/CA3AS/status/1513604231265087493

https://twitter.com/CA3AS/status/1513604231265087493

https://twitter.com/Abhishek2761580/status/1513722292978667528

close whatsapp