WI vs IND: रोहित शर्मा ने मजबूरी में थमाई है मुकेश कुमार को डेब्यू कैप! खुद किया बड़ा खुलासा
दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं।
अद्यतन - Jul 21, 2023 10:29 am

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। पहले दिन के अंत तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। विराट कोहली (87 रन) और रवींद्र जडेजा (36 रन) पर नाबाद क्रीज पर मौजूद है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर टीम को शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी हुई थी।
यशस्वी जायसवाल ने (57 रन) और रोहित शर्मा ने (80 रन) की पारी खेली। दूसरे टेस्ट मैच में भारत के लिए मुकेश कुमार ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। मुकेश कुमार वेस्टइंडीज दौरे से पहले भी कई बार टीम इंडिया का हिस्सा बने थे, लेकिन उन्हें अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला था। मुकेश कुमार के डेब्यू के पीछे एक बड़ा कारण है, जिसका खुलासा कप्तान रोहित शर्मा ने किया है।
मुकेश कुमार के डेब्यू को लेकर रोहित शर्मा ने कही यह बात
शार्दुल ठाकुर पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा थे। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच से पहले वह चोटिल हो गए और प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए। और शार्दुल ठाकुर की चोट ही मुकेश कुमार के डेब्यू का कारण बनी है। रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा था, ‘दुर्भाग्य से शार्दुल आज फिट नहीं है। मुकेश कुमार डेब्यू करेंगे, वह एक बहुत ही प्रभावशाली लड़का है जिसने घरेलू क्रिकेट में वास्तव में कड़ी मेहनत की है। इसलिए उम्मीद है कि हम उसका पीछा कर सकेंगे।’
अब तक ऐसा रहा है मुकेश कुमार का प्रदर्शन
मुकेश कुमार ने 39 फर्स्ट-क्लास मैचों में 21.55 के औसत से 149 विकेट लिए हैं। मुकेश कुमार ने पिछले तीन रणजी ट्रॉफी सीजन के दो सीजन में बंगाल को फाइनल में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसके बाद मुकेश कुमार को टीम इंडिया-ए में मौका मिला।
वहां भी उन्होंने न्यूजीलैंड-ए और बांग्लादेश-ए के खिलाफ पांच विकेट लेकर सबको प्रभावित किया। मुकेश ने भारत-ए के लिए 17.50 की औसत से 18 विकेट लिए हैं। मुकेश कुमार ने आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू किया। 10 मैचों में मुकेश कुमार ने 7 विकेट लिए हैं।